जिले में 84 स्थानों में नए कंटेनमेंट जोन बनाए
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। डीसी ने नए केस मिलने पर 84 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। डीसी ने नए केस मिलने पर 84 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इसके साथ 32 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन को डी-नोटिफाई कर दिया है।
जिलाधीश एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने जारी आदेशों में कहा है कि जिले में मिर्जापुर, आजाद नगर कुरुक्षेत्र, अंसल सुशांत सिटी कुरुक्षेत्र, लौहार माजरा, ठोल, बीएनसी कालोनी पिपली, हबाना, सेक्टर-3, 4, 5, 7, 28, 29, 30, सुनहेड़ी खालसा, जोगना खेड़ा, बारना, पट्टी जांबरा शाहाबाद, बचगावां, साईं पार्क कुरुक्षेत्र, राजिद्र नगर, अमर कालोनी लाडवा, अमीन रोड़, विष्णु कालोनी कुरुक्षेत्र, सब सेंटर गांव थाना पिहोवा, सिरसमा, जोगना खेड़ा, बबाकपुर, मुकिमपुरा, फौजी प्लाट लाडवा, निवारसी, बारना, गोपी विहार कालोनी शाहाबाद, हरिगढ़ डारी जातपुरा पिहोवा, बचगावां, डेरा चकजगातियां लुखी, राधाकृष्ण अस्पताल, माडल टाउन झांसा रोड कुरुक्षेत्र, वसंत विहार लाडवा, बाबैन, माडल टाउन थानेसर, कृष्णा कालोनी शाहाबाद, भैंसी माजरा, अरुप नगर शाहाबाद, गांव थाना पिहोवा, संधोली, एनआइटी कैंपस, जिदल सिटी कुरुक्षेत्र, पटेल नगर कुरुक्षेत्र, पिपली, अंजला मंडी पिहोवा, राजकीय स्कूल लौहार माजरा, दुखभंजन कालोनी कुरुक्षेत्र, बुहावी, लखमड़ी, सुभाष नगर शाहाबाद, खेड़ी मारकंडा व बीड़ अमीन में कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। प्रशासन ने रिपोर्ट पाजिटिव आने के तुरंत बाद ही संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए है।
कंटेनमेंट जोन डी-नोटिफाई करने पर राहत
जिलाधीश एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि एडवाइजरी के अनुसार जिले में बिलोचपुर, जुरासी, तिगरी खालसा, सेक्टर-3, 5, 8, गुरुनानकपुरा मोहल्ला शाहाबाद, एनआइटी, ठसका मीराजीं, खेड़ी मारकंडा, शिवम मार्किट पिहोवा, आदर्श नगर कुरुक्षेत्र, शास्त्री मार्किट चक्रवर्ती मोहल्ला कुरुक्षेत्र, राजिद्र नगर कुरुक्षेत्र सहित 32 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।