बढ़ रहा है कांग्रेस का जनाधार: चट्ठा
कांग्रेस के प्रदेश सचिव पिहोवा से प्रत्याशी रहे मनदीप चट्ठा ने कहा कि कांग्रेस का अब भविष्य उज्जवल हो चुका है। कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। इसी का प्रमाण है कि आज कांग्रेस के पास 31 विधायक हैं।
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद: कांग्रेस के प्रदेश सचिव पिहोवा से प्रत्याशी रहे मनदीप चट्ठा ने कहा कि कांग्रेस का अब भविष्य उज्जवल हो चुका है। कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। इसी का प्रमाण है कि आज कांग्रेस के पास 31 विधायक हैं। वे यहां कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर रहे थे।
चट्ठा ने कहा कि कांग्रेस का वोट बैंक पहले से कहीं अधिक मजबूत हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता भाजपा को नकार चुकी है। भाजपा मजबूरी में गठजोड़ कर सत्ता सुख भोग रही है, जो कि जन भावना के अनुरूप नहीं है। चट्ठा ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के शासन को उखाड़ने की लहर चल पड़ी थी। मगर मतदाता कहीं न कहीं गफलत का शिकार हो गया। इस मौके पर गोविद्र सिंह सिद्धू, मोहन लाल भांवरा व प्रवीण कौशल ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर हरजोत सिद्धू, लज्जा राम सैनी, बंटी गुंबर, शम्मी कौशल, राजेश कुमार मौजूद रहे।