Move to Jagran APP

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र कांग्रेसियों ने तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में गुरद्वारा छठी पातशाही के नजदीक इंडियन आयल के पेट्रोल पंप के सामने धरना व प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 07:10 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 07:10 AM (IST)
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कांग्रेसियों ने तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में गुरद्वारा छठी पातशाही के नजदीक इंडियन आयल के पेट्रोल पंप के सामने धरना व प्रदर्शन किया। कुमारी सैलजा और अशोक अरोड़ा भी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे। थानेसर हलका के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर शामिल हुए और भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

prime article banner

प्रदेशाध्यक्षा कुमारी सैलजा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें काफी कम होने के बावजूद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रतिदिन बढ़ाई जा रही हैं। देश के कई शहरों में तो पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। प्रदेश में भी पेट्रोल 92 रुपये प्रति लीटर है। तेल की कीमतों का प्रभाव सीधा महंगाई पर पड़ता है। पहले ही कोरोना की मार झेल रहे लोगों का काम धंधा ठप है। युवा बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना और महंगाई दोनो पर काबू पाने में विफल रही है।

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना की मार झेल रहे लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की बजाय नमक छिड़कने का काम कर रही है। मई माह में ही 17 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई गई। इसके बाद भी तेल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान का एमएसपी 72 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है, जबकि 72 पैसे प्रति लीटर प्रतिदिन डीजल के रेट बढ़ रहे हैं। उन्होंने रिक्शा चालकों व अन्य लोगों के बैंक खातों में पांच हजार रुपये महीना नकद डालने की मांग की। इस मौके पर सुभाष पाली, पवन चौधरी, जगदीश राठी, सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, कपिल शर्मा, रणबीर बूरा, ओमप्रकाश हथीरा, चंद्रभान वाल्मीकि, अमित गर्ग शैंकी, सुलतान ब्राह्माणमाजरा, सतबीर यारा, विनोद गर्ग, मन्नू जैन, विवेक मेहता विक्की व सतबीर शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.