कांग्रेस कार्यकर्ता हलके में जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करेंगे : मेवा सिंह
लाडवा से कांग्रेस विधायक मेवा सिंह ने हलके के कार्यकर्ताओं को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस समय कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता का साथ देने का है। हलके में प्रत्येक जरूरतमंद तक जरूरी सामान पहुंचाया जाएगा।
संवाद सूत्र, बाबैन : लाडवा से कांग्रेस विधायक मेवा सिंह ने हलके के कार्यकर्ताओं को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस समय कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता का साथ देने का है। हलके में प्रत्येक जरूरतमंद तक जरूरी सामान पहुंचाया जाएगा।
वह खुद भी कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं। हलके की जनता के लिए 24 घंटे उनके घर के दरवाजे खुले हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय उनसे आकर मिल सकता है। वह खुद भी कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े हुए हैं। उनसे रिपोर्ट लेकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को लॉक डाउन का पालन करना है। उनके घरों में रहने से ही कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सकता है।