Move to Jagran APP

कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग को किया अनदेखा, मोदी बने मसीहा : संगम

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी को उनके अधिकार नहीं दिए। इस वर्ग के लोगों को हमेशा अधिकारों के लिए आगे आना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 08:07 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 08:07 PM (IST)
कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग को किया अनदेखा, मोदी बने मसीहा : संगम
कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग को किया अनदेखा, मोदी बने मसीहा : संगम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी को उनके अधिकार नहीं दिए। इस वर्ग के लोगों को हमेशा अधिकारों के लिए आगे आना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनके अधिकार दिए। वे आज मोदी को अपना मसीहा मानते हैं।

loksabha election banner

उन्होंने ये बात मंगलवार को सैनी समाज भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वे यहां ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जसविदर सैनी की अध्यक्षता में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उनके साथ ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव काम्बोज, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गजेंद्र यादव ने भी कार्यकर्ताओं को सबोधित किया। संगम लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में ओबीसी समाज के 27 नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान दिया। ओबीसी के छात्रों को मेडिकल शिक्षा में 27 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका डाक्टर बनने का सपना साकार करने में सहायता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए 2014 में संसद में बिल लेकर आई थी, परंतु राज्यसभा में भाजपा का बहुमत न होने पर कांग्रेस ने बिल पास नहीं होने दिया। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में अनुकूल बहुमत होने पर इस बिल को पास करवाया। नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय व सैनिक स्कूल में भी ओबीसी को आरक्षण दिया है। सांसद नायब सैनी ने कहा कि आजादी से आज तक कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग को केवल वोट व रैली के लिए इस्तेमाल किया है। यदि भाजपा नें इस वर्ग की भलाई के प्रयास किए तो कांग्रेस ने विरोध ही किया है। सैनी ने कहा कि हरियाणा का किसान पूरे देश में सबसे खुशहाल है। जितनी सुविधाएं हरियाणा सरकार किसानों को देती है उतनी देश में कोई सरकार नहीं देती। ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि भविष्य में केंद्र या प्रदेश की सरकार बनाने में ओबीसी वर्ग की निर्णायक भूमिका रहेगी। ओबीसी वर्ग के बिना कोई भी सरकार नहीं बना सकेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, मीडिया प्रभारी विनीत क्वात्रा, प्रमुख शैलेश वत्स, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल जांगड़ा, महामंत्री देवेंद्र पांचाल, आइटी प्रमुख संदीप वर्मा, जिला महामंत्री रामदत्त सैनी व फूल सिंह पाल, जिला विस्तारक नरेंद्र डाबला, सैनी समाज प्रधान गुरनाम सिंह, गुलजार सिंह सैनी व मोर्चा के मीडिया प्रमुख हरीश चंद्र मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.