Move to Jagran APP

कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर चिता बरकरार, बाजार के समय को लेक एक घंटे की राहत

कोरोना में चिता के साथ राहत देने वाला समाचार भी है। चिता इस बात की है कि कोरोना के पाजिटिव केस और मौत की रफ्तार कम नहीं हो पा रही है। दो दिन में जिले में 349 पाजिटिव केस आए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 11:43 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 11:43 PM (IST)
कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर चिता बरकरार, बाजार के समय को लेक एक घंटे की राहत
कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर चिता बरकरार, बाजार के समय को लेक एक घंटे की राहत

-एक हेल्थ वर्कर और पुर्तगाल से आए दो लोगों सहित 208 कोरोना पाजिटिव

loksabha election banner

-1 पाजिटिव की 26 जनवरी को हो गई थी मौत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोरोना में चिता के साथ राहत देने वाला समाचार भी है। चिता इस बात की है कि कोरोना के पाजिटिव केस और मौत की रफ्तार कम नहीं हो पा रही है। दो दिन में जिले में 349 पाजिटिव केस आए हैं। इनमें 208 केस वीरवार को आए हैं। राहत दो मिली हैं। पहली बड़ी राहत कोरोना के केस तेजी के साथ रिकवर होने लगे हैं। दो दिन में 451 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब 654 एक्टिव केस रह गए हैं। दूसरी बड़ी राहत बाजार को लेकर है। नई गाइडलाइन में बाजार खुलने का समय सायं सात बजे तक बढ़ा दिया है।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बताया कि जिले में 1203 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें आरटी पीसीआर के 872 व रैपिड एंटीजन के 331 सैंपल है। वीरवार को 208 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है और 202 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 25509 पाजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 24489 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 597 मरीजों को होम आइसोलेशन तथा 57 मरीजों को अस्पताल में रखा गया है।

141 लोग पाजिटिव

सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बताया कि बुधवार को 622 सैंपल लिए गए हैं। इनमें आरटी पीसीआर के 415 व रैपिड एंटीजन के 207 सैंपल है। जिले में 141 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है और 249 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। कोविड पाजिटिव एक मरीज की मौत हो गई है।

बाजार सात बजे तक खुला

कोरोना की नई गाइडलाइन में बाजारों का समय बढ़ाकर सायं सात बजे तक कर दिया है। मुख्य बाजार के गारमेंट दुकानदार कपिल ने बताया कि वह पानीपत से आता है। शाम को साढ़े पांच बजे के बाद आठ बजे ट्रेन है। उसको या तो पांच बजे दुकान बंद करनी पड़ती थी या फिर दो घंटे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता था। सर्दी के मौसम में काम बिल्कुल खत्म हो गया था। अब सात बजे तक बाजार होने पर कुछ राहत मिली है। कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेहचंद गांधी ने बताया कि दुकानदारों की समस्याओं को विधायक के माध्यम सरकार तक पहुंचाया गया। सरकार ने लोगों को नई गाइडलाइन में राहत दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.