Move to Jagran APP

महिला की शिकायत पर आयोग की सदस्य पहुंची कुरुक्षेत्र

करनाल के एक पुलिस कर्मी के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर हरियाणा महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 10:00 AM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 10:00 AM (IST)
महिला की शिकायत पर आयोग की सदस्य पहुंची कुरुक्षेत्र
महिला की शिकायत पर आयोग की सदस्य पहुंची कुरुक्षेत्र

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : करनाल के एक पुलिस कर्मी के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर हरियाणा महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। जहां कार से जुड़े विवाद की शिकायत महिला ने आयोग की सदस्य को सुनाई। इसके बाद गौड़ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां व्यवस्था को दुरुस्त पाया। इसके बाद गौड़ ने दयानंद महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया जहां पर क्रैच नहीं मिला। उन्होंने क्रैच खोलने के लिए कॉलेज प्रशासन से कहा।

loksabha election banner

यह था मामला

एक महिला ने महिला आयोग में शिकायत की थी कि करनाल के एक पुलिस कर्मी ने कुरुक्षेत्र में उससे उसकी कार ले ली। कार उसके नाम है, जबकि पुलिस कर्मी उसे अपनी कार बता रहा है। शिकायत मिलने के बाद करनाल में तैनात पुलिस कर्मी और करनाल निवासी महिला को कुरुक्षेत्र बुलाया गया। जहां पर आपसी बातचीत की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी ने महिला को कार लौटा भी दी।

अवकाश पत्र बॉक्स भरा हुआ था पत्रों से

शुक्रवार को महिला आयोग सदस्य नम्रता गौड़ ने दयानंद महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने शिकायत बॉक्स, रजिस्टर तो जांचे ही साथ ही बच्चों के लिए क्रैच की व्यवस्था करने के लिए कहा। इस दौरान छोटी मोटी खामियां मिलने पर कॉलेज प्रशासन को तुरंत प्रभाव से खामियों को दूर करने के लिए कहा गया। यहां जब नम्रता गौड़ ने अवकाश पत्र बॉक्स खोला तो उसमें छात्राओं की ओर से लिखे गए अवकाश के कई पत्र मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.