Move to Jagran APP

12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा, दिन में कंपकंपी छूटी

शुक्रवार को 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 08:15 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 08:15 AM (IST)
12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा, दिन में कंपकंपी छूटी
12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा, दिन में कंपकंपी छूटी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शुक्रवार को 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। जिसकी वजह से दिन के समय का तापमान भी गिर गया और लोगों की कंपकंपी छूट गई। ठिठुरन के चलते हाथ पांव भी ठंड के मारे सुन रहे। लोग ठंड से बचने के लिए धूप की तपिश लेते हुए नजर आए। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वहीं अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

शुक्रवार को सुबह ही तापमान कम होने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई। लोगों को लगा कि सूर्यदेवता के दर्शन होने के बाद उन्हें ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन सूर्यदेवता निकलने के बाद भी ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। दिन में तेज बर्फीली हवाओं की वजह से ठिठुरन रही और लोग ठंड से कंपकंपाते रहे। दिन में अचानक मौसम ठंडा होने की वजह से लोग ऊनी वस्त्र और मोटी-मोटी जैकेट में नजर आए।

अगले एक सप्ताह आसमान पर बादल छाने की संभावना

मौसम विभाग शनिवार को भले ही मौसम साफ दिखा रहा हो, लेकिन अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार तक तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। जबकि बात अगले कुछ दिन मौसम के हाल की बात करें तो इस सप्ताह आसमान में बादल छाने और ठंड बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

डरने की नहीं जागरूकता की जरूरत : डा. एनके झांब

छाती रोग विशेषज्ञ डा. एनके झांब ने लोगों को सलाह दी कि मौसम परिवर्तन के चलते गर्म पेय पदार्थों का सेवन शुरू कर दें। खासकर बच्चे और बुजुर्गों का ठंड में ख्याल रखने की जरूरत है। सुबह और सायं के समय बुजुर्ग और बच्चों को बाहर न निकलने दें। ऊनी वस्त्र डालकर ही बच्चे बाहर निकलें। कोरोना वायरस का प्रभाव पहले ही बना हुआ है। ऐसे में डरने की नहीं जागरूकता की जरूरत है। लोग इस बात का खास ख्याल रखें कि अगर किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम बुखार है तो वह कोरोना टेस्ट जरूर करा लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.