Move to Jagran APP

किसान को बर्बाद करने पर तुली गठबंधन सरकार : शर्मा

- कुरुक्षेत्र का हाल तो इतना बुरा हाल कि पूरा शहर बन चुका है मंडी

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 06:20 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 06:20 AM (IST)
किसान को बर्बाद करने पर तुली गठबंधन सरकार : शर्मा
किसान को बर्बाद करने पर तुली गठबंधन सरकार : शर्मा

फोटो- 3

loksabha election banner

- कुरुक्षेत्र का हाल तो इतना बुरा हाल कि पूरा शहर बन चुका है मंडी जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा ने मंडी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। अनाज का एक-एक दाना खरीदने का दावा किया जा रहा है, लेकिन मंडियों में धान की बेकद्री हो रही है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र शहर को मंडी बन दिया गया है। शहर में ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ सड़क, बाईपास सड़क, हनुमान मंदिर के चारों तरफ सड़क, अर्जुन चौक से ब्राह्मण धर्मशाला और अब तो जाट धर्मशाला की तरफ से मुख्य सड़क तक धान के ढेर लगे हैं। शहर की सड़कें पहले से टूटी हुई थी। ऐसे में हादसे होने का डर लोगों को सता रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.