Move to Jagran APP

ओलावृष्टि से न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर आया, आज छाए रहेंगे बादल

लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे। इससे पहले घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से सड़कों पर वाहनों की गति मंद पड़ गई। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग शनिवार को भी आसमान पर बादल छाने की संभावना जता रहा है। दो दिन से धुंध बारिश की बूंदों की तरफ लोगों को भिगा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 07:30 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 07:30 AM (IST)
ओलावृष्टि से न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर आया, आज छाए रहेंगे बादल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे। इससे पहले घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से सड़कों पर वाहनों की गति मंद पड़ गई। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग शनिवार को भी आसमान पर बादल छाने की संभावना जता रहा है। दो दिन से धुंध बारिश की बूंदों की तरफ लोगों को भिगा रही है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि के बाद से मौसम ने फिर से यू-टर्न कर लिया है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। घने कोहरे की चादर में सुबह साढ़े 10 बजे तक शहर लिपटा रहा। ठंड के मारे लोगों के दांत बजते रहे। पैरों में गलन महसूस हुई। घने कोहरे की वजह से लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त रहा। हाईवे पर ही धुंध की वजह से वाहनों की गति धीमी पड़ गई। दिन के समय सूर्य की चमक भी एक बार दिखाई दी, लेकिन आसमान पर बादल छा गए। शीतलहर के थपेड़ों से दोपहिया वाहन चालक बेहाल रहे। ठंड की वजह से बाजारों से भी रौनक गायब रही। मौसम विभाग 19 से 21 जनवरी तक घना कोहरा छाने की संभावना जता रहा है। इस दौरान भी आसमान पर बादल छाने की आशंका है। जबकि 22 जनवरी को मौसम साफ होने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। ठंड बढ़ने के बाद फास्ट फूड, सूप व गर्म पेय पदार्थों की डिमांड भी बढ़ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.