Move to Jagran APP

आसमान में छाए बादल, किसानों की चिता बढ़ी, धान की खरीद जल्द करने की मांग

लाडवा अनाज मंडी में रोजाना हजारों क्विंटल धान की आवक हो रही है। वहीं आसमान में छाए काले बादलों की वजह से किसान खेतों व अनाज मंडी में रखी फसल को लेकर चितित हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 07:10 AM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 07:10 AM (IST)
आसमान में छाए बादल, किसानों की चिता बढ़ी, धान की खरीद जल्द करने की मांग
आसमान में छाए बादल, किसानों की चिता बढ़ी, धान की खरीद जल्द करने की मांग

संवाद सहयोगी, लाडवा : लाडवा अनाज मंडी में रोजाना हजारों क्विंटल धान की आवक हो रही है। वहीं आसमान में छाए काले बादलों की वजह से किसान खेतों व अनाज मंडी में रखी फसल को लेकर चितित हैं। लाडवा अनाज मंडी में पिछले करीब एक माह से धान की आवक शुरू है। एक सप्ताह से तो मंडी में प्रतिदिन हजारों क्विटल धान पहुंच रही है, जिसमें सबसे ज्यादा धान 1509 किस्म की है। धान के मंडी में किसानों को अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। मगर मंडी में आज भी पीआर धान औने-पौने दामों में बिक रही है।

loksabha election banner

किसान मेहर सिंह, राम कुमार, मामचंद, राजपाल, सुमेर सिंह, ज्ञान सिंह ने सरकार से धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से करने की मांग की है। किसानों के अनुसार इस समय किसानों के खेतों में धान की पकी हुई तो कुछ अधपकी धान खड़ी है। यदि वह पकी हुई धान कटवाते है तो मंडी में उनकी धान का कोई खरीददार न मिलने से उनको मजबूर औने-पौने दामों में बेचनी पड़ रही है। अगर सरकारी खरीद का इंतजार करते हैं तो उनको हर पल बदलते मौसम की चिता सता रही है। उन्होंने बताया कि लाडवा अनाज मंडी में इस समय सबसे ज्यादा धान 1509 किस्म की आ रही है। मंडी में किसानों को इसके दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। इस समय मंडी में यह धान करीब 2500 रुपये से लेकर 2800 रुपये प्रति क्विटल तक बिक रही है। कांग्रेसी नेता रोहित गर्ग ने कहा कि इस समय मंडी में धान की आवक जोरों पर है, लेकिन सरकारी खरीद न होने से किसानों की धान औने-पौने दामों में खरीदी जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार धान की जल्द से जल्द सरकारी खरीद शुरू करे, क्योंकि किसान अपनी धान की फसल को ज्यादा दिनों तक न तो खेतों में रोक सकते हैं और न ही घरों में उनके पास धान रखने की व्यवस्था है। मार्केट कमेटी सचिव अखिलेश शर्मा ने बताया कि इस समय मंडी में सबसे ज्यादा 1509 किस्म की धान आ रही है। पीआर धान न के बराबर आ रही है। मंडी में धान खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धान खरीद के समय किसी भी प्रकार की परेशानी किसानों को नहीं आने दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.