नगर व ग्राम गोष्ठी का आयोजन
गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने व्यक्ति को स्वार्थ छोड़ राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। इससे समाज व देश को मजबूती मिलेगी। उन्होंने ये बात श्री नारायण सिंह विद्यालय की ओर से जन-जागरण के लिए आयोजित पोषक ग्राम गोष्ठी में कही। स्कूल की ओर से शांति नगर में नगर गोष्ठी व बारवा बारणा उमरी व हबतपुर में ग्राम गोष्ठियों में पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण बालिका शिक्षा स्वच्छता व सामाजिक समरसता पर विषयों पर जन जागरण किया।
जासं, कुरुक्षेत्र : गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने व्यक्ति को स्वार्थ छोड़ राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। इससे समाज व देश को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने ये बात श्री नारायण सिंह विद्यालय की ओर से जन-जागरण के लिए आयोजित पोषक ग्राम गोष्ठी में कही। स्कूल की ओर से शांति नगर में नगर गोष्ठी व बारवा, बारणा, उमरी व हबतपुर में ग्राम गोष्ठियों में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, बालिका शिक्षा, स्वच्छता व सामाजिक समरसता पर विषयों पर जन जागरण किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. नितांत गौड़ ने कहा कि सबके सांझा प्रयास से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। डॉ. रामचंद्र ने संस्कृत साहित्य के कुछ उपायों का उल्लेख किया। इस मौके पर पार्षद नवनीत टेका, अरुण परासर, ओम प्रकाश, पवन शर्मा, संदीप चावला, अनूप कुमार, भगीरथ ठाकुर व भूपेंद्र शर्मा मौजूद रहे।