सुबह व रात को ब्रश जरूर करें बच्चें: डॉ. नेहा
सरकारी अस्पताल में कार्यरत दंत चिकित्सक डॉ. नेहा अरोड़ा ने सोमवार को उपमंडल के स्कूलों में जाकर बच्चों को दांतों की देखभाल के लिए जागरूक किया। डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि बच्चों को सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले दोनों समय ब्रश करना चाहिए।
संवाद सहयोगी, पिहोवा : सरकारी अस्पताल में कार्यरत दंत चिकित्सक डॉ. नेहा अरोड़ा ने सोमवार को उपमंडल के स्कूलों में जाकर बच्चों को दांतों की देखभाल के लिए जागरूक किया। डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि बच्चों को सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले दोनों समय ब्रश करना चाहिए। इससे दांत स्वस्थ रहते हैं और बीमारियां नहीं लगती। इसके साथ-साथ बच्चों को अधिक ठंडा और गर्म नहीं खाना चाहिए। इससे दांत कमजोर हो जाते हैं। दांतों का समय-समय पर चेकअप करवाना चाहिए। डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि दांतों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सरकार द्वारा नौ सितंबर से 19 अक्टूबर तक ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंप लगाया जा रहा है। आज गांव अरुणाये के दोनों सरकारी स्कूल, पिहोवा के गर्ल्स स्कूल, चूनिया फार्म संधौली स्थित स्कूलों में बच्चों को दांतों संबंधित बीमारियों के बारे में अवगत करवा कर उनके दांतों की जांच की गई। इस अवसर पर डॉ. जतिन, डॉ. नेहा सिगला, अंजू सहित स्कूल के स्टाफ सहित बच्चे मौजूद थे।