बच्चों ने ऑनलाइन मनाया दशहरा पर्व
दून पब्लिक स्कूल की ओर से बचों संग ऑनलाइन दशहरा पर्व मनाया गया।
संवाद सहयोगी, लाडवा : दून पब्लिक स्कूल की ओर से बच्चों संग ऑनलाइन दशहरा पर्व मनाया गया। स्कूल की तरफ से कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने भगवान श्रीराम की मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित कर व प्रभु की आराधना कर किया गया। उन्होंने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। बच्चों को श्रीराम की महिमा के बारे में बताया गया। स्कूल के बच्चों ने रामायण के विभिन्न पात्रों की वेशभूषा में रामलीला का मंचन किया। कार्यक्रम में स्कूल के जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य पेश किए। स्कूल की प्राचार्या डा. अनीता शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा विजयदशमी का त्योहार भगवान राम की ओर से रावण के वध का दिन है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति की वीरता का पूजक व शौर्य का उपासक है। दशहरा पर्व के इस आनलाइन कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ सहित बच्चों व अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।