Move to Jagran APP

एतिहासिक घोषणाएं कर मुख्यमंत्री ने बढ़ाया समाज कद : हरपाल

चेयरमैन शुगरफेड सरदार हरपाल सिंह ने बताया कि सिरसा में आयोजित गुरुनानक देव का 550 वां प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 07:30 AM (IST)
एतिहासिक घोषणाएं कर मुख्यमंत्री ने बढ़ाया समाज कद : हरपाल
एतिहासिक घोषणाएं कर मुख्यमंत्री ने बढ़ाया समाज कद : हरपाल

संवाद सहयोगी, पिहोवा : चेयरमैन शुगरफेड सरदार हरपाल सिंह ने बताया कि सिरसा में आयोजित गुरुनानक देव का 550 वां प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं। इससे सिख समाज में काफी खुशी की लहर है।

loksabha election banner

वहीं सरकार द्वारा पंजाबी अध्यापकों के खाली 400 पद जल्द भरने, गुरुद्वारा चिल्ला साहिब सिरसा को हरियाणा सरकार 77 कनाल भूमि देने व पंजाबी भाषा को हरियाणा में दूसरी भाषा बनाने आदि के कार्य सराहनीय हैं। हरपाल सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में सिख गुरु साहिब और सिख बलिदानियों के नाम पर संग्रहालय बनाने से सिख इतिहास की जानकारी का प्रचार होगा। पंजाब व राजस्थान सीमा तक जा रहे राष्ट्रीय राज्य मार्ग का नाम श्री गुरु गोबिद सिंह के नाम पर रखा जाएगा। संतोख सिंह की प्रतिमा कैथल में बनाई जाएगी। इस दौरान सुखविदर सिंह बिट्टू, राकेश पुरोहित, इंद्र जीत विर्क, दर्शन सिंह धनिपुरा, अजय चौधरी, लखविद्र कांबोज मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.