राम मंदिर निर्माण को लेकर केंद्र सरकार गंभीर : साध्वी प्राची
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विश्व ¨हदू परिषद की भाजपा केंद्रीय समिति की पूर्व सदस्या डॉ. साध्वी प्राची ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार गंभीर है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विश्व ¨हदू परिषद की भाजपा केंद्रीय समिति की पूर्व सदस्या डॉ. साध्वी प्राची ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार गंभीर है। भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अपने घोषणा पत्र में ¨हदुओं की मान-मर्यादा और धार्मिक भावना का मान बढ़ाने के उदेश्य से राम मंदिर निर्माण को एजेंडे में शामिल किया। साध्वी प्राची ने कुरुक्षेत्र सेक्टर-5 स्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवाब ¨सह संधू के आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही राम मंदिर कार्य को अंजाम तक पहुचाएंगे।
साध्वी डॉ. प्राची ने कहा कि हमें विश्वास है कि सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर सरकार अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण कार्य को पूरा करेगी। उन्होंने बाबरी मस्जिद को लेकर भी कई विवादित बोल कहे। साध्वी ने बाब को अत्याचार, अन्यायी और मानवता का दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। निर्णय आने पर सरकार इस मामले में सार्थक पहल करेगी।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवाब ¨सह संधू ने कहा कि बीजेपी सरकार में ही अल्पसंख्यकों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। संधू ने अपने आवास पर पहुंची साध्वी प्राची को बुके देकर स्वागत किया और कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार, जातिवाद,भाई-भतीजावाद को खत्म किया है। नवाब ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ईमानदारी और सुशासन के मामले में सबसे अच्छा करार दिया। इस अवसर पर देवेंद्र ¨सह सरपंच, लख¨वद्र ¨सह, डॉ.रामकुमार मलान, पूर्णचंद बाजवा, डॉ.अशोक शर्मा व आलमजीत ¨सह उपस्थित रहे। बॉक्स:
तीन तलाक पर अध्यादेश लाकर सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का मान साध्वी प्राची ने कहा कि तीन तलाक पर केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। इससे तुगलकी फरमान के जरिए तीन मिनट में महिलाओं की ¨जदगी को बर्बाद करने वाले निर्णय पर रोक लगेगी। उन्होने कहा कि सरकार देश के लोगों की बेहतरी के लिए अच्छे निर्णय ले रही है।