युवा पीढ़ी को शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का किया आह्वान
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा का 112वां स्थापना दिवस समारोह जांगड़ा धर्मशाला कुरुक्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा का 112वां स्थापना दिवस समारोह जांगड़ा धर्मशाला कुरुक्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। समारोह में मुख्यातिथि सामाजिक कार्यकर्ता डा. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा सदस्य स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा की ओर से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जांगड़ा धर्मशाला सभा के प्रधान धर्मपाल जांगड़ा ने किया।
मुख्यातिथि डा. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के रचयिता हैं। तकनीकी और विज्ञान के जनक भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य करनी चाहिए। युवा पीढ़ी भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों पर चलकर देश को विश्व गुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जांगिड़ समाज का देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन इस समाज को आज तक कोई उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
जांगिड़ सभा के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व के साथ-साथ विश्वकर्मा छात्रावास के लिए तीन हजार गज भूमि का आवंटन करने की मांग भी की गई। जांगिड़ समाज के होनहार छात्र-छात्राओं मनस्वीनी, हरप्रीत जांगड़ा, अभिलक्ष जांगड़ा, काजल जांगड़ा, इशिका, सोनू, गौरव, सचिन को सम्मानित भी किया।
जांगिड़ जिला सभा के अध्यक्ष सोमदत्त जांगड़ा ने अतिथियों और आगंतुकों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर चतर सिंह जांगड़ा, वीरभान एडवोकेट, सुमेर जांगड़ा, राकेश जांगड़ा, अभिनव जांगड़ा, विजय जांगड़ा, सतपाल शर्मा, सत्येंद्र, टोनी, सतपाल सिंह, महेंद्रपाल, अश्विनी शर्मा, अजीत, सुमित व प्रवीण मौजूद थे।
युवती की कार पर हमला, शीशा तोड़ा
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : सेक्टर-1 में रहने वाली युवती की कार पर हमला कर शीशा तोड़ दिया गया है। पीड़िता मोनिशा जब अपने घर की तरफ आ रही थी तो पीछे से अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर युवती ने थाने में शिकायत दी है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपनी माता के साथ करनाल से तरावड़ी आ रही थी तो तखाणा कॉलोनी के पास कुछ अज्ञात लोग पीछे से उसकी कार पर हमला कर शीशा तोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।