Move to Jagran APP

रोडवेज ने दिल्ली सहित चार रूटों पर चलाई बस, यात्रियों को देना होगा कोरोना काल में बढ़ाया किराया

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र लॉकडाउन से बंद सभी रूटों पर कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की बसें

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 06:16 AM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 06:16 AM (IST)
रोडवेज ने दिल्ली सहित चार रूटों पर चलाई बस, यात्रियों को देना होगा कोरोना काल में बढ़ाया किराया
रोडवेज ने दिल्ली सहित चार रूटों पर चलाई बस, यात्रियों को देना होगा कोरोना काल में बढ़ाया किराया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लॉकडाउन से बंद सभी रूटों पर कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की बसें वीरवार से सड़कों पर उतारने का खाका खींच लिया है। इसमें दिल्ली सहित चार बड़े रूट हैं। रोडवेज किसान आंदोलन के चलते बंद जीटी रोड की बजाय दूसरे रास्तों से दिल्ली पहुंचाएगा। यात्रियों को रोडवेज बसों में सफर करने के लिए अभी कोरोना काल में बढ़ाया किराया देना होगा।

loksabha election banner

बता दें कि कोरोना बीमारी के कारण 24 मार्च से प्रदेशभर की रोडवेज बसों की सेवाएं बंद कर दी थी। इसके बाद सरकार व परिवहन विभाग की ओर से स्थिति देखते हुए धीरे-धीरे रूटों को खोलने की प्रक्रिया जारी थी। लेकिन अब परिवहन विभाग ने कोरोना बीमारी के कारण बंद पड़े रोडवेज बसों के सभी रूटों को खोलने का निर्णय लिया है। ऐसे में कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो से बंद पड़े चार रूटों पर बस वीरवार से चलनी शुरू हो जाएगी। लेकिन अब यात्रियों को दिल्ली सहित अन्य रूटों पर सफर करने के लिए अतिरिक्त किराया देना होगा। इससे यात्रियों की जेब पर जरूर असर पड़ेंगा। लोनी बार्डर होकर जाएगी बसें दिल्ली

डीआई ईश्वर सिंह ने बताया कि दिल्ली बार्डर पर किसानों के कृषि आंदोलन के चलते हुए जीटी रोड जाम पड़ा हुआ है। ऐसे में कुरुक्षेत्र से दिल्ली, मथुरा व जयपुर जाने वाली सभी बसें लोनी बार्डर होकर जाएगी। कुरुक्षेत्र डिपो से मथुरा के लिए सुबह 4:20 बजे, दिल्ली के लिए सुबह 5 बजे, जयपुर के लिए 7:40 बजे और मनाली के लिए शाम 5:45 बजे रोडवेज बस की सेवा मिलेगी। रूटों और किराये पर एक नजर

रूट पुराना नया अंतर

कुरुक्षेत्र से दिल्ली 150 212 62

कुरुक्षेत्र से मथुरा 300 383 83

कुरुक्षेत्र से जयपुर 420 502 82

कुरुक्षेत्र से मनाली 650 750 100 परिवहन विभाग की ओर से सभी बंद पड़े रूटों पर बसें चलाने का पत्र जारी हुआ है। जिला कुरुक्षेत्र से चार रूट बंद पड़े हुए थे, जिन्हें वीरवार से खोल दिया जाएगा। इससे सीधे तौर पर यात्रियों को फायदा मिलेगा।

- अशोक मुंजाल, महाप्रबंधक, रोडवेज कुरुक्षेत्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.