Move to Jagran APP

बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ी, अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दिन भर सूर्य और बादलों के बीच आंख मिचौली चलने के बाद सांय को हल्की बूंदाबांदी हो गई, जिससे अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 11:17 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 11:17 PM (IST)
बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ी, अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ी, अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

prime article banner

दिन भर सूर्य और बादलों के बीच आंख मिचौली चलने के बाद सांय को हल्की बूंदाबांदी हो गई, जिससे अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं ठिठुरन बढ़ते ही लोग अपने घरों में दुबक गए। मौसम विभाग अब रविवार को भी बारिश होने की संभावना जता रहा है। कृषि विशेषज्ञ इस बूंदाबांदी को गेहूं के लिए लाभकारी बता रहे हैं।

शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं सुबह ही आसमान पर बादल छा गए। बादल छा जाने से ठिठुरन बढ़ गई। बीच-बीच में जैसे ही धूप निकली लोग धूप का रुख करते मगर कुछ ही देर बाद धूप फिर से चली जाती। यही स्थिति बनी रही। सांय होते ही आसमान पर बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे समय से पहले ही सड़कों पर वीरानी छा गई। वहीं कृषि विशेषज्ञ डॉ. कर्मचंद ने बताया कि रात तक हल्की बूंदाबांदी हुई है, जिसका गेहूं की फसल को फायदा होगा, जबकि सब्जियों की फसलों पर भी अब तक इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.