भोकरमाजरा में छोटी नदी पर बनेगा 2 करोड़ 85 लाख रुपये से पुल : बेदी
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : सोमवार को गांव भोकरमाजरा व दुराना के बीच छोटी नदी पर बनने वाले पुल का भूमि पूजन व शुभारंभ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने गांव के सफाई कर्मचारी गुरदेव वाल्मीकि के कर कमलों से करवाया। संवाद सहयोगी, शाहाबाद : सोमवार को गांव भोकरमाजरा व दुराना के बीच छोटी नदी पर बनने वाल
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : सोमवार को गांव भोकरमाजरा व दुराना के बीच छोटी नदी पर बनने वाले पुल का भूमि पूजन व शुभारंभ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने गांव के सफाई कर्मचारी गुरदेव वाल्मीकि के कर कमलों से करवाया।जनसभा को संबोधित करते हुए बेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग का मान सम्मान बढाया है। यह सरकार महापुरुषों, गुरुओं व पीरों के मार्गदर्शन व वाणी पर अमल करते हुए जनहित के कार्य कर रही है। इस पुल के निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये राशि मंजूर हुई है, जिसका टेंडर 2 करोड़ 85 लाख रुपये में गया है। यह पुल बनने से हलका शाहाबाद के दर्जनों गांवों को जिला अम्बाला व पंजाब के क्षेत्र में जाने के लिए अत्यधिक लाभ होगा। बॉक्स
चम्मूकलां में सरकारी कॉलेज बेदी ने बताया कि गांव चम्मूकलां में सरकारी कालेज, बसंतपुर में आइटीआइ, शाहाबाद में 100 बेड का सरकारी अस्पताल, हॉकी स्टेडियम में 5 करोड 68 लाख रुपये की लागत से एस्ट्रोटर्फ तथा हॉकी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाने के लिए वर्क आर्डर जारी किया गया है। गांव भोकरमाजरा में पहुंचने पर गांव के सरपंच परमजीत ¨सह, भाजपा युवा नेता मोनू तथा पूर्व मंडल महामंत्री तेवर खान नहरमाजरा ने शॉल और किरपान से राज्यमंत्री का सम्मान किया। गांव के सरपंच परमजीत ¨सह की मांग पर गांव के सभी शेष विकास कार्य पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र की शेष सडकों का निर्माण कार्य जल्द करवा दिया जाएगा। नगला में शक्ति प्रमुख तथा पार्टी पदाधिकारियों की ली बैठक शाहबाद-मारकंडा: नगला के राजकीय उच्च विद्यालय में राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नलवी मंडल के भाजपा के शक्ति प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं जो पार्टी के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि जनता को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं का लाभ दिलवाए। उन्होंने कहा कि लाभ पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए आवेदन पत्र भरवाने तथा उनको संबंधित कार्यालय में जमा करवाने में जनता का सहयोग करें। गांव नगला में पहुंचने पर गांव की सरपंच के पति डॉक्टर नरेंद्र कौशल राजू ने राज्य मंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता कर्ण राज तूर, जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनदीप विर्क, नलवी मंडल के अध्यक्ष गोपाल राणा तंगोर, महामंत्री जगदीप सांगवान ठोल, शीतल ¨सह तथा कुलवंत ¨सह ने भी संबोधित किया।