Move to Jagran APP

भिवानी में भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव दिवस पर होगा ब्राह्मण महाकुंभ

ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में ब्राह्मण समाज की एक मीटिग हुई। व‌र्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन हरियाणा एवं हरियाणा प्रांतीय ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह पिचौलिया की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में राज्य कार्यकारिणी और जिले के समाज के लोग शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 06:25 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 06:25 AM (IST)
भिवानी में भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव दिवस पर होगा ब्राह्मण महाकुंभ
भिवानी में भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव दिवस पर होगा ब्राह्मण महाकुंभ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में ब्राह्मण समाज की एक मीटिग हुई। व‌र्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन हरियाणा एवं हरियाणा प्रांतीय ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह पिचौलिया की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में राज्य कार्यकारिणी और जिले के समाज के लोग शामिल हुए।

prime article banner

प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह पिचौलिया ने कहा कि 19 अप्रैल को भिवानी में राज्य स्तर पर भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव दिवस के उपलक्ष्य में एक ब्राह्मण महाकुंभ के नाम से सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन भिवानी की आदर्श ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष आरके शर्मा के संयोजन में संपन्न होगा।

मीटिग में सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि जाटों, राजपूतों व अन्य की ओर से ब्राह्मणों को धौली की जमीन दान के रूप में दी गई है। जमीन को हरियाणा सरकार ने ब्राह्मणों से छीनने के आदेश जारी कर दिए है, जबकि इससे पहले कांग्रेस सरकार ने इस जमीन का मालिकाना हक ब्राह्मणों को देने के आदेश दिए थे। हम हरियाणा सरकार से अपील करते है कि ब्राह्मण विरोधी इन आदेशों को वापिस लिया जाए। नहीं तो ब्राह्मण सड़कों पर आकर अपना हक लेने के लिए संघर्ष करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण महाकुंभ भिवानी में प्रदेश के सभी जिले से लोग पहुंचकर भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव में भाग लेंगे। इस सम्मेलन को हरियाणा के सभी ब्राह्मण त्योहार के रूप में मनाएंगे। प्रेस प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा कि ब्राह्मण महाकुंभ के आयोजन को सफल बनाने के लिए राज्य कार्यकारिणी की मीटिग भिवानी, जींद, पानीपत व आज कुरुक्षेत्र में हो चुकी है और आगामी मीटिग एक मार्च को यमुनानगर में होगी। इस मौके पर श्याम लाल शर्मा, यशपाल शर्मा, प्रकाश मिश्रा, कृष्ण शर्मा, पृथ्वी सिंह, मुनीष शर्मा, जर्नादन शर्मा, आत्माराम कौशिक, राम निवास, नारायण दत्त, राजेंद्र अम्बाला, अशोक शर्मा, जय भगवन, उपदेश शर्मा, नरेश, माधो राम, राज कुमार वत्स, धर्म दत्त, योगेश शर्मा, गौरव किरमच, डॉ. सुभाष शर्मा, जय नारायण दीक्षित एडवोकेट व गणेश दत्त कौशिक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.