Move to Jagran APP

भाजपा की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान : गुप्ता

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश सह प्रभारी डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रदेश व देश का हर वर्ग परेशान है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 08:25 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 08:25 AM (IST)
भाजपा की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान : गुप्ता
भाजपा की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान : गुप्ता

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश सह प्रभारी डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रदेश व देश का हर वर्ग परेशान है। किसान को अपनी फसल बेचने, व्यापारी को अपना कारोबार करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है और युवाओं को बेरोजगारी के चलते धक्के खाने पड़ रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने ये बात रविवार को अमीन रोड पर निशुल्क आक्सीजन जांच केंद्र का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार फायदे में चल रही है। उन पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है। यह मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के फैसलों का परिणाम है। आप सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र को लागू करते हुए जनता को बिजली और पानी फ्री उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले कांग्रेस की सरकार ने लूट मचाए रखी और अब भाजपा सरकार के मंत्री लूटने में लगे हैं। आम जन की समस्याओं की किसी को चिता नहीं है। इस मौके पर व्यापारी संगठन के उत्तरी जोन के संगठन मंत्री सुरेंद्र गोयल, जिला प्रधान सुरेंद्र मित्तल, मेवा राम आर्य, उत्तरी जोन के संयुक्त सचिव नवीन अग्रवाल, सतीश बिदल, अशोक गर्ग व सुमित हिदुस्तानी मौजूद रहे।

थानेसर व्यापार संगठन की इकाई गठित

इस मौके पर थानेसर व्यापार संगठन की इकाई का गठन कर सतपाल गर्ग को इसका संयोजक नियुक्त किया गया है। करियाना व्यापारी सतपाल को उपाध्यक्ष, मनोज गुर्जर को संयुक्त सचिव, अनिल कुमार को सचिव और रोहित कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.