Move to Jagran APP

किसानों की अनदेखी का भाजपा को भुगतना पड़ेगा : अभय चौटाला

कुरुक्षेत्र इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा किसानों की अनदेखी कर रही है। दो मई को पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में इसका पता चल जाएगा। उन्होंने ये बात मंगलवार को गांव किरमिच में आयोजित किसान महापंचायत में कही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 11:38 AM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 11:38 AM (IST)
किसानों की अनदेखी का भाजपा को भुगतना पड़ेगा : अभय चौटाला
किसानों की अनदेखी का भाजपा को भुगतना पड़ेगा : अभय चौटाला

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा किसानों की अनदेखी कर रही है। दो मई को पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में इसका पता चल जाएगा। उन्होंने ये बात मंगलवार को गांव किरमिच में आयोजित किसान महापंचायत में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आज भाजपा और जजपा नेताओं को लोग गांवों में भी घुसने नहीं दे रहे। इनके नेताओं से जनता का विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है। जिस पार्टी ने भी किसानों की अनदेखी की, उसे हमेशा हार का मुख देखना पड़ा है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को एजेंट बताया और कहा कि दोनों पार्टियां मिली हुई हैं। इसका उदाहरण राज्यसभा चुनाव था। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार में बड़े-बड़े घोटाले हुए लेकिन इन घोटालों को दबा दिया गया। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में किसान की बहुत बड़ी भूमिका है, लेकिन देश का अन्नदाता किसान को ही जलील करने का काम किया जा रहा है। इनेलो प्रधानमंत्री से कई बार किसानों की मांगों को मानने की अपील कर चुकी है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा ने विधानसभा में खुद माना है कि तीनों कृषि कानून बिल गलत हैं और इनमें बदलाव होना चाहिए। जबकि किसान बदलाव नहीं कृषि कानूनों को रद करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की रणनीति किसानों को न्याय दिलाने की है। किसानों की जीत पर ही इनेलो जश्न मनाएगी। 26 मार्च को भारत बंद में किसानों के साथ हैं। महापंचायत में अभय चौटाला ने कई किसानों को सम्मानित किया।

इससे पूर्व महापंचायत में अभय चौटाला का पहुंचने पर किसानों ने जोरदार स्वागत किया। किसान महापंचायत में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। शहीदों को नमन कर उनके पथ पर चलने का फैसला लिया। चौटाला ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष बूटा सिंह लुखी, युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष राजू रामगढ़ मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.