Move to Jagran APP

अनुसूचित जाति के हित को देखते हुए फैसले ले रही भाजपा : आर्य

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सही मायने में अनुसूचित जाति के हितों के लिए फैसले ले रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 07:00 AM (IST)
अनुसूचित जाति के हित को देखते हुए फैसले ले रही भाजपा : आर्य
अनुसूचित जाति के हित को देखते हुए फैसले ले रही भाजपा : आर्य

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सही मायने में अनुसूचित जाति के हितों के लिए फैसले ले रही है। पंडित दिन दयाल उपाध्याय की अंत्योदय योजना व बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की सामाजिक व आर्थिक समरसता लाने का सपना भाजपा सरकार पूरा कर रही है। वह शनिवार को पिपली में भाजपा पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं गरीब व दलित समाज के लिए चलाई हैं जो निचले स्तर तक पहुंची हैं। कांग्रेस ने हमेशा दलितों का शोषण किया है और दलित पिछड़ों की आवाज को दबाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां केंद्र सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक नही पहुंचने दिया जाता और दलितों मे जातिगत वर्गीकरण के आधार पर फूट डालकर राज करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक दलित व आदिवासी परिवार तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव संजय निर्मल, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि भी मौजूद रहे। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र, जिला महामंत्री सुशील राणा व एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली ने सभी नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिहं आर्य ने लाडवा पहुंचकर केंद्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.