Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश चुनावों में विजय को लेकर श्रीदेवीकूप मंदिर में भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने की पूजा

चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने शुक्रवार को प्राचीन श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में पहुंचकर मां की पूजा की। उन्होंने चुनावों में भाजपा की विजय कामना के लिए शक्ति त्रिशूल पर मन्नत का धागा भी बांधा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 05:46 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:46 PM (IST)
उत्तर प्रदेश चुनावों में विजय को लेकर श्रीदेवीकूप मंदिर में भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने की पूजा
उत्तर प्रदेश चुनावों में विजय को लेकर श्रीदेवीकूप मंदिर में भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने की पूजा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने शुक्रवार को प्राचीन श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में पहुंचकर मां की पूजा की। उन्होंने चुनावों में भाजपा की विजय कामना के लिए शक्ति त्रिशूल पर मन्नत का धागा भी बांधा। मुख्य भवन में मां भद्रकाली का षोडषोपचार पूजन व पंचामृत अर्पण किया। यहां उन्होंने प्राचीन कूप पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया और फिर पान पत्र व गुलाब चढ़ाकर मां की आरती की।

loksabha election banner

भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि वे इससे पहले भी मंदिर में पांच बार आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि मां के दरबार में आकर उन्हें शांति और आनंद की अनुभूति तो होती है साथ ही आगे चलने के लिए मार्ग भी प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ में आने की प्रेरणा उन्हें भगवान श्रीकृष्ण से मिलती है, वे भी धर्मयुद्ध महाभारत से पहले पांडवों सहित मां के दरबार में पहुंचे थे। चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार भी उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम ही लहराएगा।

मंदिर पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा कि दो से 10 फरवरी तक गुप्त नवरात्र हैं। इस बार स्वतंत्र देव सिंह की ओर से मां के दबरार में जोत जलाई जाएगी। इस दौरान शिमला देवी, देवेंद्र गर्ग, रामपाल लाठर, संजीव मित्तल ने पुष्प माला से उनका स्वागत किया। पंडित सतपाल शर्मा ने स्वतंत्र देव को मां के आशीर्वाद स्वरूप मां के चुनरी, नारियल और चित्र भेंट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.