Move to Jagran APP

भाजपा ने जिले की तीन सीटों पर खोया ही खोया

वर्ष 2014 में जिले की तीन सीटों पर जीत दर्ज कराने वाली भाजपा ने कुरुक्षेत्र में इस बार खोया ही खोया है। अब दो सीटों पर ही जीत मिल पाई। भाजपा का ग्राफ वर्ष 2014 के चुनाव से गिरा है। चारों सीटों में से पिहोवा में ही भाजपा अधिक मतों से जीत दर्ज करा पाई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 07:00 AM (IST)
भाजपा ने जिले की तीन सीटों पर खोया ही खोया

सतविद्र सिंह, कुरुक्षेत्र : वर्ष 2014 में जिले की तीन सीटों पर जीत दर्ज कराने वाली भाजपा ने कुरुक्षेत्र में इस बार खोया ही खोया है। अब दो सीटों पर ही जीत मिल पाई। भाजपा का ग्राफ वर्ष 2014 के चुनाव से गिरा है। चारों सीटों में से पिहोवा में ही भाजपा अधिक मतों से जीत दर्ज करा पाई है। थानेसर में पिछले बार से लगभग 12 हजार वोट भाजपा को कम मिले हैं। लाडवा हलके से मत तो बढ़े, मगर सीट हाथ से चली गई। वहीं शाहाबाद में 13 हजार वोट कम आए हैं और सीट भी हाथ से जाती रही। प्रत्याशियों की बात करें तो राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को शाहाबाद हलके की जनता ने करारी हार दी। उन्हें पिछली बार से 12 हजार 609 मत कम मिले। थानेसर के विधायक अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे, लेकिन पिछली बार से 12 हजार 331 मत कम मिले और जीत का अंतर भी 25 हजार 638 से घट कर 842 रह गया। पिहोवा में भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह की बड़ी जीत हुई है। पिछली बार के प्रत्याशी जयभगवान शर्मा डीडी से उन्हें 22 हजार 850 मत अधिक मिले। लाडवा के प्रत्याशी डॉ. पवन सैनी के मतों में इजाफा तो हुआ है। उन्होंने पिछली बार से 2583 मत अधिक प्राप्त किए हैं, मगर वे कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह से 12 हजार 637 मतों से हार गए।

loksabha election banner

हलका प्रत्याशी 2014 में मिले वोट 2019 में मिले वोट

थानेसर : सुभाष सुधा 68080 54917

शाहाबाद : कृष्ण बेदी 45715 32106

लाडवा : डॉ. पवन सैनी 42445 45028

पिहोवा : जयभगवान शर्मा 39763 प्रत्याशी : संदीप सिंह 62613


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.