भाजपा नेताओं ने कभी बदले की भावना से नहीं किया काम : सैनी
फोटो- 35 संवाद सूत्र बाबैन भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा है कि भाजपा में हर
फोटो- 35
संवाद सूत्र, बाबैन : भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा है कि भाजपा में हर वर्ग के हित सुरक्षित हैं। भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों के नेताओं की तरह कभी भी बदले की भावना से कोई काम नहीं किया। जिस कारण आज भाजपा के शासनकाल से देश व प्रदेश का हर वर्ग खुश है।
उन्होंने ये बात बाबैन में जिप सदस्य रीना सैनी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा है कि भाजपा तीन कृषि कानून लेकर आई है। वह किसान हित में है और इसका मुख्य उद्देश्य किसान की फसल आए दोगुना करना है। आज विपक्षी दल तीन कृषि कानून को लेकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं, लेकिन देश व प्रदेश की जनता खासकर किसान इनके बहकावे में नहीं आने वाले है। भाजपा पहली ऐसी सरकार है। जिसमें हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर बाबैन मंडल के भाजपा प्रधान जसविद्र सैनी, मंडल के मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन डा. बलदेव सैनी, डिपल सैनी, बाबैन पूर्व सरपंच सूर्या सैनी, डा. सजीव सैनी सुरजगढ़ व पंच सजीव मौजूद रहे।