Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं का अपमान करने वाली पार्टी है भाजपा: मनदीप चट्ठा

कांग्रेस प्रत्याशी मनदीप सिंह चट्ठा ने कहा कि भाजपा की नीति रही है कि उसे अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास नहीं होता। दूसरों को अधिक तवज्जो दी जाती है। ऐसा ही विधानसभा चुनाव में पैराशूट उम्मीदवार को उतार कर फिर से कार्यकर्ताओं का अपमान किया है लेकिन कांग्रेस ने कभी भी अपने कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 08:20 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 08:20 AM (IST)
कार्यकर्ताओं का अपमान करने वाली पार्टी है भाजपा: मनदीप चट्ठा
कार्यकर्ताओं का अपमान करने वाली पार्टी है भाजपा: मनदीप चट्ठा

संवाद सहयोगी, पिहोवा: कांग्रेस प्रत्याशी मनदीप सिंह चट्ठा ने कहा कि भाजपा की नीति रही है कि उसे अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास नहीं होता। दूसरों को अधिक तवज्जो दी जाती है। ऐसा ही विधानसभा चुनाव में पैराशूट उम्मीदवार को उतार कर फिर से कार्यकर्ताओं का अपमान किया है, लेकिन कांग्रेस ने कभी भी अपने कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं की। इसी वजह से आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है। मनदीप शुक्रवार को शहर में एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। चट्ठा ने कहा कि पिहोवा की जनता भाजपा से पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों का हिसाब मांग रही है, जबकि पार्टी के नुमाइंदे उन्हें बरगलाने लगे हैं। पिहोवा के लोग अब उनकी लुभावनी बातों में आने वाले नहीं। उन्हें कांग्रेस में ही अपना भविष्य दिखाई पड़ता है और कोई ऐसी पार्टी नहीं जो प्रदेश और हलके में समान रूप से 36 बिरादरी का विकास कर सके। इस मौके पर बलविद्र चीमा, रोकी राणा, सत्यवान संदुरिया, राजेश गर्ग, प्रवीण काला, कृष्ण सैनी, लाल चंद मांगना, विक्की, योगेश मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.