Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सराहनीय प्रदर्शन किया

खाद्य एवं पूर्ति राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। चुनाव की घोषणा सितंबर माह में हो जाएगी। ऐसे में कार्यकर्ता अभी से गांव दर गांव प्रचार में जुट जाएं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 07:00 AM (IST)
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सराहनीय प्रदर्शन किया
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सराहनीय प्रदर्शन किया

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : खाद्य एवं पूर्ति राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। चुनाव की घोषणा सितंबर माह में हो जाएगी। ऐसे में कार्यकर्ता अभी से गांव दर गांव प्रचार में जुट जाएं। वे यहां भाजपा नेता चिरंजीव गर्ग के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं के बीच बोल रहे थे।

loksabha election banner

कंबोज ने कहा कि पार्टी के पन्ना प्रमुखों ने लोकसभा चुनाव में सराहनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों को अपने संपर्क के वोटरों के हर समय संपर्क में रहना चाहिए। अपने स्तर पर आम जन की समस्याएं दूर करवानी चाहिए। कार्यकर्ताओं आम जनता के सुख दुख के साथी बनें। कंबोज ने कहा कि प्रदेश सरकार इस समय चौबीस घंटे बिजली प्रदान करवा रही है। इस मौके पर जिला प्रधान धर्मवीर मिर्जापुर, मंडल प्रधान गुलशन पुरी, नपा प्रधान संजीव अरोड़ा, बलबीर राणा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मदन मनचंदा, पंचायत समिति के चेयरमैन राम सिंह सैनी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.