Move to Jagran APP

भाजपा राज घोटालों की तमाम हदें पार कर चुका : चौटाला

इस्माईलाबाद । पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा राज घोटालों की तमाम हदें पार कर चुका है। हर सप्ताह एक घोटाला उजागर हो रहा है। जिसे रोकने में सरकार नाकाम साबित हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 07:55 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 07:55 AM (IST)
भाजपा राज घोटालों की तमाम हदें पार कर चुका : चौटाला
भाजपा राज घोटालों की तमाम हदें पार कर चुका : चौटाला

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा राज घोटालों की तमाम हदें पार कर चुका है। हर सप्ताह एक घोटाला उजागर हो रहा है। जिसे रोकने में सरकार नाकाम साबित हो रही है।

loksabha election banner

चौटाला कैथल जाते समय गांव ठोल में हाईवे पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे थे। चौटाला अपने पुराने चिर परिचित अंदाज में कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने ठेठ हरियाणवी में कहा ओर सुणाओ थारी खेती बाड़ी ठीक खड़ी है। परिवार में सुख मौज है। डटे रहे थारा राज जरूर आवेगा। चौटाला ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते कहा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लोगों के सुख दुख के साथी बनो।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई भाजपा राज में चरम पर है। बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार इसका विकल्प तक नहीं तलाश पाई है। बेरोजगारों को केवल फार्म भरने की कसरत में उलझाया हुआ है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार सरकारी नौकरी के फेर में सरकार की गलत नीतियों के कारण उम्र दराज हो रहे हैं। चौटाला ने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवार त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। इन परिवारों के कल्याण के लिए कोई योजना नहीं है। गरीब परिवारों को उनका हक नहीं मिल रहा है। अधिकांश गांवों में गरीब परिवारों को मकान के लिए अनुदान देने में सरकार फिसड्डी साबित हुई है। चौटाला ने कहा कि गठबंधन अधिक समय का नहीं है। यह कुछ समय का मेहमान रह गया है। इसे झेलना जनता की मजबूरी है। चौटाला का इनेलो के प्रदेश सचिव मनजीत चौधरी ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पुरूषोत्तम दास, अमित कुमार, कुलवंत सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.