Move to Jagran APP

पुराने ढर्रे को छोड़कर पार्टी ने संदीप को दिया कप्तानी का मौका : मनोहरलाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भाजपा के पास प्रत्याशियों की भरमार थी। पार्टी के आगे यह असमंजस की स्थिति खड़ी हो गई थी टिकट किसे दिया जाए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 10:00 AM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 10:00 AM (IST)
पुराने ढर्रे को छोड़कर पार्टी ने संदीप को दिया कप्तानी का मौका : मनोहरलाल
पुराने ढर्रे को छोड़कर पार्टी ने संदीप को दिया कप्तानी का मौका : मनोहरलाल

संवाद सहयोगी, पिहोवा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भाजपा के पास प्रत्याशियों की भरमार थी। पार्टी के आगे यह असमंजस की स्थिति खड़ी हो गई थी टिकट किसे दिया जाए। लेकिन टिकट तो एक ही प्रत्याशी को दिया जा सकता था। तब पार्टी ने फैसला लिया कि पुराने ढर्रे को छोड़कर इस बार प्रत्याशी बदल कर देखा जाए। ऐसा कई जगह हुआ। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह भी एक जुझारू खिलाड़ी हैं और काफी संघर्ष और मेहनत के साथ देश सेवा में लगे हैं। उनकी इसी राष्ट्रसेवा की भावना और जुनून को देखते हुए उन्हें पिहोवा से प्रत्याशी बनाया गया। हॉकी का कप्तान अब पिहोवा की कप्तानी करने को तैयार है। इसलिए पिहोवा की जनता को संदीप बनकर या फिर मनोहर बनकर कमल खिलाने के लिए एड़ी चोटी तक का जोर लगा देना चाहिए।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री रविवार को प्रत्याशी संदीप सिंह की ओर से नई अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बदकिस्मती से जर्मनी व‌र्ल्डकप खेलने जाते वक्त रेल में कर्मचारी की गलती से अचानक चली गोली संदीप सिंह की पीठ में लगी, जिससे यह दो वर्ष तक काफी पीड़ादायक अवस्था में रहे, लेकिन उनका राष्ट्रभक्ति का जज्बा कम नहीं हुआ। जैसे ही वे ठीक हुए उन्होंने फिर से हाथों में हॉकी संभाली और देश का नाम रोशन करने के लिए निकल पड़े और कई मेडल जीते। उन्होंने कहा कि हाईकमान के आदेश पर हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह अब पिहोवा हल्का की कप्तानी द्वारा सेवा का मौका चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अबकी बार 75 का आंकड़ा पार करेगी और इसमें पिहोवा से संदीप सिंह भी शामिल होगा। इस जनसभा में मुख्यमंत्री के अलावा सांसद नायब सैनी, शाहाबाद से प्रत्याशी कृष्ण बेदी, थानेसर से सुभाष सुधा व पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, युधिष्ठर बहल, जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, हरपाल चीका, मार्केट कमेटी चेयरमैन गुरनाम मलिक, सचिन मितल, सुशांत भारती, सुरेंद्र माजरी, राजेंद्र बाखली, विकल चौबे, मनजीत सिंह, मक्खन सिंह मौजूद थे। इन लोगों ने थामा भाजपा का दामन

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अकाली दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीबी करतार कौर, पूर्व वित्त मंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव रह चुके मनोहर लाल, इनेलो से विक्रम चक्रपाणी, अशोक गुप्ता ने भाजपा में आस्था जताई है। इशारों-इशारों में राजकुमार पर किया कटाक्ष

सीएम ने पिहोवा के प्रभारी राजकुमार सैनी का परिचय देते हुए उन्हें भविष्य के नेता राजकुमार सैनी कहा। जिसका सीधा प्रहार पूर्व सांसद राजकुमार सैनी पर था। उन्होंने जनता से कहा कि कहीं वे धोखा न खा जाएं इसलिए उन्होंने भविष्य का नेता राजकुमार सैनी कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.