भाजपा ने झूठे सपने दिखाकर की सत्ता हासिल : गुप्ता
संवाद सहयोगी लाडवा जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश का हर वर्ग अपने आप को ठ
संवाद सहयोगी लाडवा
जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश का हर वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। भाजपा ने झूठे सपने दिखाकर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा जनता को पूरी तरह से भूल बैठी, जिसने उसे सरकार सौंपी थी। आज प्रदेश का हर वर्ग भाजपा को सत्ता से भगवाने का मन बना चुका है और कांग्रेस काल के शासन काल को याद करने लगा है।
ये शब्द शब्द पूर्व विधायक रमेश गुप्ता ने बुधवार को लाडवा की छोटी धर्मशाला में दुकानदारों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गो को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और सभी के हितों के लिए कार्य करती है। कांग्रेस ने हमेशा हर वर्ग के हितों के लिए लड़ाई लड़ी है। प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार होगी, जिसमें हर वर्ग के हितों के लिए कार्य होंगे। मौजूदा भाजपा सरकार न तो किसानों को उनकी फसलों के मंडियों में उचित दाम दिला पाई है और न ही बेरोजगार घूम रहे युवुाओं को रोजगार दे पाई है। कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन करने में लगे हुए है। इस अवसर पर उनके साथ त्रिभुवन नाथ गर्ग, प्रवीण कंसल, अश्विनी शर्मा, ईश्वर गोयल, दर्शन खंडवाल, बिट्टू पंडित, गौरव कंसल, राजन कंसल मुख्य रूप से उपस्थित थे।