Move to Jagran APP

बरोदा का चुनाव परिणाम प्रदेश की नई राजनीतिक दशा और दिशा करेगा तय : अशोक अरोड़ा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि बरोदा उपचुनाव के परिणाम प्रदेश की राजनीति की नई दिशा और दशा तय करेंगे। हलके में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 08:22 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 08:22 AM (IST)
बरोदा का चुनाव परिणाम प्रदेश की नई राजनीतिक दशा और दिशा करेगा तय  : अशोक अरोड़ा
बरोदा का चुनाव परिणाम प्रदेश की नई राजनीतिक दशा और दिशा करेगा तय : अशोक अरोड़ा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि बरोदा उपचुनाव के परिणाम प्रदेश की राजनीति की नई दिशा और दशा तय करेंगे। हलके में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।

loksabha election banner

उन्होंने ये बात सोमवार को केडीबी रोड स्थित अपने कार्यालय में कही। वे बरोदा उप चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा को किसान व्यापारी व मजदूर विरोधी तीनों कानूनों के परिणाम बरोदा उप चुनाव में भुगतने पड़ेंगे। इन कानूनों के पश्चात पंजाब व हरियाणा में यह विधानसभा का पहला उपचुनाव है। इस चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करके बरोदा की जनता इन तीन काले कानूनों के खिलाफ जनमत संग्रह करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में मंडी सिस्टम मजबूत है। भाजपा की केंद्र सरकार के तीनों कानूनों का सबसे अधिक प्रभाव दोनों प्रदेशों के किसानों पर पड़ेगा। मंडी सिस्टम खत्म होने से मंडी के बाहर किसानों को उनकी फसलों का एमएसपी नहीं मिलेगा। यहां फसल बिकने की भी कोई गारंटी नहीं है।यह कुछ पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएगी। किसान व मजदूर के साथ आढ़ती का भी काम धंधा खत्म हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.