बारना गोशाला ने व्यवस्था करने के लिए मांगा दो दिन का समय
कुरुक्षेत्र। बारना गोशाला ने गोवंश की व्यवस्था करने के लिए दो दिन का समय मांगा है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बारना गोशाला ने गोवंश की व्यवस्था करने के लिए दो दिन का समय मांगा है। ऐसे में ठेकेदार को शुक्रवार को गोवंश पकड़ने का अभियान रोकना पड़ा। अब रविवार या सोमवार को फिर से अभियान शुरू किया जाएगा।
दैनिक जागरण के गोवंश संरक्षित-हम सुरक्षित अभियान के बाद नगर परिषद ने गोवंश उठाने के लिए एसवीएस कंपनी को ठेका दिया था। ठेकेदार हैप्पी चोपड़ा ने वीरवार को गोवंश पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया था। पहले दिन 70 गोवंश मथाना गोशाला में छोड़ी थी। शुक्रवार को 37 गोवंश मथाना गोशाला में छोड़ी गई थी। गोशाला प्रधान तेजपा ने बाकी गाय बारना गोशाला में ले जाने की कही थी। ठेकेदार इसके बाद 37 गोवंश को बारना गोशाला में ले गया था। यहां पर्याप्त सुविधा नहीं मिली। ऐसे में ठेकेदार को काफी देर तक गोवंश को ट्रैक्टर ट्राली में रखा। गोशाला के उप प्रधान गुरविद्र सिंह ने बताया कि गोशाला में 500 गोवंश है। अब तक सभी व्यवस्था गोशाला में नहीं हैं। गोशाला में गोवंश को लेकर व्यवस्था की जा रही हैं। इन सबको लेकर दो दिन का समय मांगा गया है।
गोशाला से परमिशन मिलते ही करेंगे अभियान शुरू
ठेकेदार हैप्पी चोपड़ा ने बताया कि वह गोवंश पकड़ने के लिए तैयार है। गोशालाओं ने दो दिन का समय मांगा है। वह बारना गोशाला प्रबंधन से बात करने के बाद अभियान शुरू करेगा। इस बार सड़कों को बेसहारा गोवंश से फ्री करने के बाद ही अभियान रोका जाएगा।
बाजार व सड़कों पर दिखा असर शहर की सड़कों और मुख्य बाजार से गोवंश उठाने का असर देखा गया। शुक्रवार को इन क्षेत्रों में बेसहारा गोवंश कम मिला। केडीबी रोड समेत सेक्टरों में अभियान तेज चलाने की जरूरत है।
-दो दिनों तक में 144 गोवंश गोशालाओं में पहुंचा चुके हैं। मथाना और बारना गोशाला में बराबर-बराबर गोवंश छोड़ने हैं। बारना गोशाला ने दो दिन का समय नगर परिषद से मांगा है। गोशाला प्रबंधन और नगर परिषद अधिकारियों से बातचीत।