तीर्थ यात्रियों को भेंट किए खास डिजाइन से तैयार किए गए थैले
हम फाउंडेशन सामाजिक संस्था की ओर से पोलिथिन मुक्त अभियान चलाते हुए ब्रह्मासरोवर पर तीर्थयात्रियों को कपड़े के थैले बांटे गए। यह थैले एक खास डिजाइन में तैयार किए गए हैं। इनके अंदर कई अलग-अलग जेब बनाई गई हैं जो आम जरूरत का सामान रखने के लिए उपयोगी हैं। संस्था की संयोजक डॉ. अनामिका ने कहा हम सभी लोग सब्जी मंडी से एक बार में 8-10 पोलिथिन लेकर आते हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हम फाउंडेशन सामाजिक संस्था की ओर से पोलिथिन मुक्त अभियान चलाते हुए ब्रह्मासरोवर पर तीर्थयात्रियों को कपड़े के थैले बांटे गए। यह थैले एक खास डिजाइन में तैयार किए गए हैं। इनके अंदर कई अलग-अलग जेब बनाई गई हैं जो आम जरूरत का सामान रखने के लिए उपयोगी हैं। संस्था की संयोजक डॉ. अनामिका ने कहा हम सभी लोग सब्जी मंडी से एक बार में 8-10 पोलिथिन लेकर आते हैं। घर तक सामान लाने के बाद इनका कोई उपयोग नहीं होता। यही पोलिथिन हमारे परिवार के साथ-साथ पशु पक्षियों के लिए भी खतरनाक साबित होते हैं। इनको खत्म करना भी संभव नहीं है। एक बार प्रयोग होने वाली प्लास्टिक का प्रयोग हमें कम से कम करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक विकास शर्मा ने बताया कि संस्था ने कपड़े के बैग तैयार करवाये हैं इनसे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकते है। संस्था ने आज अभियान की शुरुआत में तीर्थयात्रियों को इन थैलों के बारे जागरूक किया। इस अभियान में संजय चौधरी, राजीव मोदगिल, राकेश वर्मा, दिलावर सगवाल, अमित पंडित, सुधीर ढांडे, रेखा शर्मा , सतबीर सिंह, वेदांत, वेदिका मौजूद रहे।