कालेज में वोट बनवाने के लिए जागरूकता शिविर लगाया
इंदिरा गांधी नेशनल कालेज के प्राचार्य डा. हरिप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में वोट बनवाने के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
संस, लाडवा : इंदिरा गांधी नेशनल कालेज के प्राचार्य डा. हरिप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में वोट बनवाने के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्राचार्य डा. हरिप्रकाश शर्मा ने कहा कि आपका वोट अमूल्य है। वोट बनवाना और उसका उपयोग करना हर किसी का अधिकार है। वोट का सदुपयोग कर देश निर्माण में अपना सहयोग देना कर्तव्य है। डा. रवीश कुमार चौहान ने कहा कि कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी जिनकी आयु 18 वर्ष है उन्हें अपना वोट जरूर बनवाना चाहिए। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा. नवीन कुमारी ने विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप और एनवीएसपी एप के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस एप से विद्यार्थी घर पर बैठ कर भी अपना मत बनवा सकते है।
इस मौके पर डा. यशपाल सिंह, हरनीत कौर, सुनीता रानी, डा. नीरू बाला, डा. सुमन सिवाच, डा. सुरेंद्र कुमार शर्मा, मनदीप, दीक्षा और रंजीता मौजूद रही। विकास सैनी बने भारतीय किसान-मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष
फोटो संख्या : 10
संस, लाडवा : किसान विश्राम गृह में भारतीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में विकास सैनी को संगठन का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह टाटकी व प्रदेश उपाध्यक्ष बलजीत जैनपुर ने नियुक्ति पत्र दिया।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बलजीत जैनपुर ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं व लोगों को जोड़ा जा रहा है। सभी अध्यक्षों की सहमति से जिला कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी।
इस मौके मौके पर प्रदेश सचिव अंग्रेज सिंह, जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह, कृष्ण कुमार, राम चंद्र, बलविद्र सिंह, रविद्र, विनित सैनी, राहुल सैनी, अंकित, अभिषेक व शुभम मौजूद रहे।