Move to Jagran APP

चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को आने लगे धारा 370, सर्जिकल स्ट्राइक व राम मंदिर जैसे मुद्दों की याद : गुप्ता

फोटो संख्या : 36 संवाद सहयोगी लाडवा : भाजपा सरकार चुनाव नजदीक भाजपा सरकार चुनाव नजदीक आते ही अब लोगों का ध्यान अपने चुनावी वायदों से हटाने के लिए धारा 370, सर्जीकल स्ट्राइक, राम मंदिर जैसे मुद्दों को उठाने लगी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व विधायक रमेश गुप्ता ने लाडवा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। लोगों का ध्यान अ

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jun 2018 12:37 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 12:37 AM (IST)
चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को आने लगे धारा 370, सर्जिकल स्ट्राइक व राम मंदिर जैसे मुद्दों की याद : गुप्ता
चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को आने लगे धारा 370, सर्जिकल स्ट्राइक व राम मंदिर जैसे मुद्दों की याद : गुप्ता

फोटो संख्या : 36

loksabha election banner

संवाद सहयोगी लाडवा : भाजपा सरकार चुनाव नजदीक आते ही अब लोगों का ध्यान अपने चुनावी वायदों से हटाने के लिए धारा 370, सर्जीकल स्ट्राइक, राम मंदिर जैसे मुद्दों को उठाने लगी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व विधायक रमेश गुप्ता ने लाडवा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अब डरी हुई है, जनता भाजपा से उसके काम का हिसाब मांग रही है और भाजपा के पास जनता को बताने के लिए कुछ नही है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा कभी आपातकाल की चर्चा छेड़ती है तो कभी कश्मीर में धारा 370 की मुद्दा उछाल रही है। वरिष्ठ नेता रमेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में जनता से किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया और कांग्रेस पर 60 साल में कुछ न करने के आरोप लगा रही है। जब देश आजाद हुआ तो देश में सुई तक नहीं बनती थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने भाखडा बांध जैसी बड़ी परियोजना को बना कर पूर विश्व को अचंभित कर दिया। कांग्रेस के शासन में गरीब उन्मूलन का काम किया गया व हरित क्रांति लाकर देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया गया। ऊर्जा संयंत्रों को स्थापित किया गया तो अंतरिक्ष में भारत की पहुंच बनाई गई। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल के काले कारनामों के कारण आगामी चुनाव में सत्ता से बाहर होगी। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, राजेंद्र सैनी, दर्शन खंडवाल, रामकरण जैनपुर, नरेंद्र सैन, डॉ. अनिल गुप्ता, धर्मपाल बरोट, र¨वद्र गुप्ता, पंडित आज्ञाराम उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.