कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थी फोटोग्राफी से खाना व पक्षी बचाने का दे रहे संदेश
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक कला प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक कला प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उनकी बनाई कलाकृतियां यहां प्रदर्शनी में लगाई गईं। किसी ने पोस्टर कलर के जरिए, तो किसी ने पेंसिल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा फोटोग्राफ, सोलो एक्जीबीशन, डिजिटल कैंपेन और कलर पेंटिग्स आदि को प्रदर्शनी में लगाया गया। इस प्रदर्शनी में करीब 200 कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं।
ललित कला विभाग की छात्रा ऋषिका ने बताया कि साल भर में बनाई गई कलाकृतियों को सम्मिलित रूप से कला प्रदर्शनी के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस प्रदर्शनी में विभाग के चार विद्यार्थियों ने गरीबी, भोजन के व्यर्थ, मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से नुक्सान व पक्षियों को बचाने के संदर्भ में अपनी-अपनी कलाकृतियां प्रस्तुत की है। आज प्रदर्शनी का दूसरा दिन है। जिसका अवलोकन करने विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक भी पहुंच रहे है।