एपीएस की छात्रा अर्शदीप गणतंत्र दिवस कैंप के लिए चयनित
यूं ही नहीं मिलती राही को मंजिल एक जुनून सा दिल में जगाना पड़ता है इस पंक्ति को अग्रसेन पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा अर्शदीप ने आरडीसी 2020 के लिए चयनित होकर चरितार्थ किया है। यह स्कूल के लिए अत्यधिक गर्व और हर्ष का विषय है। उसने यह उपलब्धि कठिन परिश्रम ²ढ़ संकल्प अडिग विश्वास से प्राप्त की है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : यूं ही नहीं मिलती राही को मंजिल, एक जुनून सा दिल में जगाना पड़ता है' इस पंक्ति को अग्रसेन पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा अर्शदीप ने आरडीसी 2020 के लिए चयनित होकर चरितार्थ किया है। यह स्कूल के लिए अत्यधिक गर्व और हर्ष का विषय है। उसने यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, ²ढ़ संकल्प, अडिग विश्वास से प्राप्त की है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उसने पांच कैंपों में कई संघर्षशील प्रतियोगिताओं में विजयी होते हुए जीत हासिल की। प्रारंभ के पांच कैंपों में फ्लैग एरिया, स्पीकर, समूह नृत्य, समूह गान में बेहद अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह बनाई। इस चयन प्रक्रिया के दौरान पहले ही कैंप में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजेश्वर सिंह ने उसे बेस्ट कैडेट के पदक से सम्मानित किया था। प्रथम कैंप में अंबाला ग्रुप की सभी बटालियन से 185 कैडेट्स ने भाग लिया, जिसमें से 85 चयनित हुए। इंटरग्रुप प्रतियोगिता में अर्शदीप का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा, जिसमें 8 ग्रुप के लगभग 700 कैडेट्स ने भाग लिया। ये पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से थे। इनमें से कुल 111 कैडेट्स का दिल्ली के लिए फाइनल चयन हुआ है। अग्रसेन पब्लिक स्कूल की अर्शदीप ने सम्मिलित होकर स्कूल को गौरवान्वित किया। इस प्रक्रिया के लिए कैंप नौ सितंबर 2019 से आरंभ हुए जो अभी तक चल रहे हैं। इन कैंपों में कठिन प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें ड्रिल, शारीरिक व्यायाम, सांस्कृतिक अभ्यास, साक्षात्कार आदि का अभ्यास हुआ। दिनचर्या व्यस्त रहने के बावजूद अर्शदीप ने कठिन परिश्रम और ²ढ़ संकल्प से अपने मुकाम को हासिल किया। उसकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्रधानाचार्या ने उसे हाíदक बधाई देते हुए उसके उच्च्वल भविष्य की कामना की।