Move to Jagran APP

सीमा पर हरियाणा के एक और वीर सपूत ने दी शहादत

हरियाणा का एक आैर सपूत सीमा पर शहीद हो गया। कुरुक्षेत्र के पिहोवा के सुशील कुमार रविवार रात पाकिस्‍तान की अोर से फायरिंग करने के बाद जवाबी कार्रवाई के दौरान शहीद हो गए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 11:15 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 11:37 AM (IST)
सीमा पर हरियाणा के एक और वीर सपूत ने दी शहादत

कुरुक्षेत्र, [वेब डेस्क]। देश की सीमा की रक्षा के लिए हरियाणा के एक और वीर सपूत ने शहादत दे दी। कुरुक्षेत्र के पिहोवा के सुश्ाील कुमार जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा गोलीबारी में शहीद हो गए। पाकिस्तान की अोर से गोलीबारी की जवाब में बीएसएफ ने भी फायरिंग की और इसी दौरान वह शहीद हो गए।

loksabha election banner

उनकी शहादत की खबर मिलते ही यहां शोक व्याप्त हो गया। सुशील के घर वालों को इसकी सूचना आज सुबह मिली। सूचना मिलते ही परिवार शोक में डूब गया।सुशील 1992 में सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुए थे। वह बीएसफ की 127 बटालियन में जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में तैनात थे।

शहीद का पार्थिव शरीर को मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुनीता, बूढ़ी मां सोमादेवी और 12 वीं में पढ़ रहा बेटा मोहित व 10 वीं में पढ़ रही बेटी महक है।

रात में हुई मां से बात तो बोला दीपावली मना रहे हैं

सुशील कुमार ने रात अपनी मां सोमादेवी से फोन पर बात की थी। सोमादेवी ने बताया कि रात को सुशील कुमार से फोन पर उनकी बात हुई। फोन में पीछे से गोलियां चलने की आवाज आ रही थी तो मां ने पूछा कि ये गोलियां चलने की आवाज क्यों आ रही है, तो सुशील ने जवाब दिया की मां हम दीपावली मना रहे हैं।

शहीद सुशील कुमार के घर पर शोक जताने पहुंचे लोग।

इस पर सोमादेवी ने कहा कि अभी तो दीपावली में कई दिन बाकी है तो सुशील कुमार ने कहा कि यहां तो हर रोज दीपावली मनाई जाती है। इसके बाद सुबह सुशील कुमार के शहीद होने की खबर आई। उनके दो छोटे भाई भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.