अनिल अरोड़ा बने भारत विकास परिषद के प्रधान
समाजसेवी अनिल अरोड़ा भारत विकास परिषद के प्रधान बने हैं। इससे पहले संजीव सिगला भाविप के प्रधान थे। निजि संस्थान में प्रांतीय अध्यक्ष दीपक आनंद प्रदेश सचिव धीरज भाटिया व प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविद सिगल की अध्यक्षता में इनकी नियुक्ति की गई।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : समाजसेवी अनिल अरोड़ा भारत विकास परिषद के प्रधान बने हैं। इससे पहले संजीव सिगला भाविप के प्रधान थे। निजि संस्थान में प्रांतीय अध्यक्ष दीपक आनंद, प्रदेश सचिव धीरज भाटिया व प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविद सिगल की अध्यक्षता में इनकी नियुक्ति की गई। अनिल अरोड़ा को प्रधान, गुरचरण सिघल को सचिव, रवनीश कटारिया को कोषाध्यक्ष, शशि गुप्ता को महिला अध्यक्ष व राजेश बावेजा को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया है।
पूर्व प्रधान संजीव सिगल ने पिछले वर्ष भाविप द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नवनियुक्त प्रधान अनिल अरोड़ा व उनकी टीम ने कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया। अनिल अरोड़ा ने कहा कि उनका व उनकी टीम का प्रयास रहेगा जनसेवा के अधिक से अधिक प्रोजेक्ट किए जाएं। परमजीत पाहवा व अमरनाथ शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की।