Move to Jagran APP

खेलों से ही संभव है युवाओं का सर्वांगीण विकास : डॉ.सैनी

संवाद सहयोगी, लाडवा : हरियाणा खेल महाकुंभ 2018 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोजने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में सक्षम बनाने के लिए अपनी प्रतिभा को पोषित करने के लिए किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 12:37 AM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 12:37 AM (IST)
खेलों से ही संभव है युवाओं का सर्वांगीण विकास : डॉ.सैनी
खेलों से ही संभव है युवाओं का सर्वांगीण विकास : डॉ.सैनी

संवाद सहयोगी, लाडवा : हरियाणा खेल महाकुंभ 2018 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोजने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में सक्षम बनाने के लिए अपनी प्रतिभा को पोषित करने के लिए किया जा रहा है। इसके चलते महाकुंभ रोहतक कुश्ती प्रतियोगिता में गांव उमरी के कुश्ती खिलाड़ी तेजस्वी 66 किलोग्राम भार वर्ग, प्रमोद 71 किलोग्राम भार वर्ग ने स्वर्ण पदक व रीटा ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। इस खेल महाकुंभ में तेजस्वी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में 63 किलोग्राम भार वर्ग में ‌र्स्वण पदक जीत कर इतिहास रच दिया।

loksabha election banner

विधायक डॉ. पवन सैनी ने प्रत्येक खिलाड़ी को 1100 रुपये की नकद इनामी राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल बहुत अच्छे शारीरिक और मानसिक व्यायाम के लिए सबसे अधिक आसान और आरामदायक तरीका है। यह वैयक्तिक वृद्धि और विकास के साथ ही देश के लिए भी उपयोगी होता है। हम नियमित रुप से खेलने के लाभ और महत्व को कभी भी अनदेखा नहीं कर सकते हैं। खेल एक व्यक्ति को अच्छी भावना प्रदान करता है और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। यह हमें हमेशा तंदरुस्त और स्वस्थ रखने के साथ ही मादक पदार्थों की लत, अपराध और विकारों की समस्याओं से दूर रखता है। सरकार द्वारा बच्चों और विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए बढ़ावा देने और इनके माध्यम से लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए खेलों का आयोजन किया जाता है। कोई भी खेल बहुत ही साधारण होता है।इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा ईश्वर कौशिक, कुश्ती प्रशिक्षक शमशेर ¨सह भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.