राजनीतिक दलों ने आमजन के हितों पर किया कुठाराघात : राजबीर
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ऑल इंडिया रक्षा पार्टी ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर न्याय युद्ध की घोषणा की है। पार्टी के संयोजक ठाकुर राजबीर ¨सह चौहान ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने हमेशा, आम दलित, पिछड़े वर्ग व स्वर्ण समाज के हितों पर कुठाराघात किया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ऑल इंडिया रक्षा पार्टी ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर न्याय युद्ध की घोषणा की है। पार्टी के संयोजक ठाकुर राजबीर ¨सह चौहान ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने हमेशा, आम दलित, पिछड़े वर्ग व स्वर्ण समाज के हितों पर कुठाराघात किया है। हर पार्टी ने गरीबों व पिछड़ों को बहका कर अपना आधिपत्य तो स्थापित कर लिया, परंतु हमेशा उनकी उपेक्षा करते रहे हैं। क्रीमीलेयर दलित नेता व अफसर उनके नाम पर आरक्षण को हड़प कर पीढ़ी दर पीढ़ी ऐशो आराम का जीवन जी रहे हैं। इसके लिए पार्टी ने न्याय युद्ध की घोषणा की है। कुरुक्षेत्र लोकसभा से पंडित मुख्त्यार ¨सह कौशिक को उम्मीदवार घोषित किया है।