Move to Jagran APP

भारतीय संविधान में सभी नागरिकों को एक समान अधिकार : शर्मा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंचवर्षीय विधि संस्थान में संवैधानिक अधिकारों पर परिचर्चा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 09:00 AM (IST)
भारतीय संविधान में सभी नागरिकों को एक समान अधिकार : शर्मा
भारतीय संविधान में सभी नागरिकों को एक समान अधिकार : शर्मा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुवि के पंचवर्षीय विधि संस्थान में प्रो. राजपाल शर्मा ने कहा है कि भारतीय संविधान विश्व भर में सभी नागरिकों को एक समान अधिकार दिए जाने के लिए जाना जाता है। यह देश के प्रत्येक नागरिक चाहे अमीर हो या गरीब, सबको एक समान अधिकार देता है। संविधान में बोलने के अधिकार, अभिव्यक्ति व अन्य किसी प्रकार के मानवीय मूल्यों पर विशेष बल दिया गया है। संविधान में देश का नागरिक अगर सजायाफ्ता कैदी भी है तो उसे भी अनेक कानूनी और मौलिक अधिकार दिए गए हैं। वे शनिवार को विधि संस्थान में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम संयोजिका डॉ. मनजिद्र गुलयानी और सह-संयोजिक डॉ. रमेश सिरोही को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और आशा जताई कि भविष्य में भी यह प्रकल्प जारी रहेगा।

loksabha election banner

संयोजिका डॉ. मनजिद्र गुलयानी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विधि संस्थान के विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास और समकालीन कानूनी तथा सामाजिक विषयों पर ज्ञानवर्धन करना है। इस कार्यक्रम में करीब 50 विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सह-संयोजक डॉ. रमेश कुमार सिरोही ने बताया कि इस प्रकार की अकादमिक गतिविधि संस्थान में प्रत्येक सप्ताह में की जाती है। ताकि हमारे विद्यार्थी देश में प्रचलित नए-नए विषयों पर जागरूक हों। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कशिक, रजत, पारस धमीजा, छात्रा नाईशा, वरूण, रोहित, सरगम, दिव्या मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.