एजेंसियों ने खरीदा 5.22 लाख एमटी धान : बराड़
जिले की मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है।
फोटो-12
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिले की मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। मंडियां व खरीद केंद्र धान से भरे हुए हैं। एजेंसी अब तक 5.22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद कर चुकी हैं। इसमें से 3.77 लाख मीट्रिक टन धान का उठान कर लिया है। प्रशासन का दावा है कि धान उठान कार्य 72.06 फीसद पूरा कर लिया गया है।
डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों पर धान खरीद का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। जिले में कुल आवक में से फूड सप्लाई विभाग ने 3 लाख 72 हजार 187 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1 लाख 49 हजार 492 मीट्रिक टन व एफसीआई द्वारा 240 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसमें से फूड सप्लाई विभाग ने 2 लाख 74 हजार 403 मीट्रिक टन व हैफेड ने 1 लाख 1 हजार 708 मीट्रिक टन धान उठान कार्य सहित कुल 3 लाख 76 हजार 111 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा कर लिया है। खरीफ सीजन के दौरान जिले में अब तक 56 हजार किसानों की धान की फसल खरीदी जा चुकी है।