विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोपित गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। शहर थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शहर थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेशकर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
शांति नगर निवासी धर्मवीर सिंह गोलन ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पिहोवा के गांव बड़ा श्याना निवासी बलबीर सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी। बलबीर ने उसे कनाड़ा भेजने के लिए 12 लाख रुपये की मांग की। वह उसके बहकावे में आ गया। छह अगस्त 2018 को एक लाख 50 हजार रुपये व 21 सितंबर को 50 हजार रुपये उसने अपने यूको बैंक के खाते में ट्रांसफर कराए थे। बलबीर सिंह उसको टरकाता रहा कि वह जल्दी ही उसको विदेश भेज देगा। इसे लेकर कई बार पंचायतें भी हुई। जिसने उसको पैसे देने बारे इकरारनामा लिख कर दिया, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। अप्रैल में वह और अनूप बलबीर के घर पैसे मांगने गए। आरोपित ने उनके साथ गाली-गलौच किया और जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच एसआइ भाग सिंह को सौंपी थी। एसआइ भाग सिंह व मुख्य सिपाही कृष्ण की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बलबीर सिंह को मोहन नगर चौक से गिरफ्तार किया।