मारपीट का एक आरोपित गिरफ्तार
पिहोवा सदर थाना पुलिस ने मारपीट कर गंभीर चोट मारने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
संवाद सहयोगी, पिहोवा : पिहोवा सदर थाना पुलिस ने मारपीट कर गंभीर चोट मारने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि एक दिसंबर को गांव भट्ट माजरा निवासी शीशपाल ने पिहोवा सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पड़ोसी सुखदेव सिंह उर्फ फौजी के साथ दो साल से झगड़ा चल रहा था। काफी समय से उनकी आपस में कोई बोलचाल नहीं थी। 30 नवंबर को सुखदेव सिंह व उसके लड़के संदीप सिंह ने गली में खड़े होकर पटाखों को आग लगाकर उनके मकान के दरवाजे के आगे फेंक दिए थे। उसने बाहर आकर समझाया। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपित संदीप सिंह, सुखदेव सिंह व उसकी पत्नी डंडा लेकर गली में आए। उन्होंने उसके व उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोपितों उसके माता-पिता को चोट पहुंचाई। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई रणधीर सिंह को दी थी। एएसआई रणधीर सिंह व मुख्य सिपाही लखविद्र सिंह की टीम ने आरोपित शिवदेव सिंह उर्फ सुखदेव को उसके घर से गिरफ्तार किया है।