Move to Jagran APP

Nayab Singh: हरियाणा सीएम नायब सिंह के OSD बने अभिमन्यु, मनोहर लाल के रहे हैं पर्सनल सेक्रेटरी

हरियाणा में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh) ने मुख्यमंत्री पद संभाल लिया है। उन्होंने 12 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बीच अभिमन्यु सिंह को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। अभिमन्यु अभी तक मनोहर लाल के निजी सचिव के रूप में काम कर रहे थे। इस बाबत आधिकारिक आदेश जारी हो चुका है। जिसमें लिखा है कि वह विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किए गए।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Published: Fri, 15 Mar 2024 09:25 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2024 09:25 PM (IST)
Nayab Singh: हरियाणा सीएम नायब सिंह के OSD बने अभिमन्यु, मनोहर लाल के रहे हैं पर्सनल सेक्रेटरी

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यालय (सीएमओ) चलाने के लिए टीम तैयार हो गई है। नायब सिंह की टीम में अधिकतर वही अधिकारी शामिल किए गए हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यालय का कामकाज संभाल रहे थे। सबसे बड़ी अहम नियुक्ति अभिमन्यु सिंह के रूप में हुई है। मूल रूप से रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले अभिमन्यु सिंह यादव अब नये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी का काम संभालेंगे।

loksabha election banner

मनोहर लाल के रहे हैं निजी सचिव

अभिमन्यु अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मुख्य निजी सचिव का कामकाज देख रहे थे। अभिमन्यु सिंह इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में थे, लेकिन बदले राजनीतिक घटनाक्रम में उन्होंने कोसली विधानसभा क्षेत्र पर फोकस कर रखा था। मनोहर लाल के साथ अभिमन्यु कई साल से कार्यरत थे। जिस तरह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल के सहयोगी रहे हैं, उसी तरह अभिमन्यु सिंह ने मनोहर लाल के नेतृत्व में काम करते हुए पार्टी संगठन में नायब सिंह सैनी से कंप्यूटर की टाइपिंग सीखी थी।

नायब सिंह और अभिमन्यू दोनों ही RSS से रखते हैं संबंध

नायब सिंह और अभिमन्यु दोनों ही आरएसएस की शाखाओं में एक साथ कार्यरत रहे हैं। अभिमन्यु सिंह की गिनती मनोहर लाल के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में होती है। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सीएमओ में पहले से तैनात वी उमाशंकर नये सीएम नायब सिंह सैनी के प्रधान सचिव, डा. अमित अग्रवाल अतिरिक्त प्रधान सचिव, आशिमा बराड अतिरिक्त प्रधान सचिव का कार्यभार संभालते रहेंगे।

यह तीनों अधिकारी पूर्व सीएम मनोहर लाल के कार्यकाल में इन्हीं पदों पर कार्यरत थे। एचसीएस विराट को प्रधान सचिव का ओएसडी, सुधांशु गौतम को मुख्यमंत्री का ओएसडी तथा हीना बिदरिस को मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर का ओएसडी बनाया गया है। बता दें कि राजेश खुल्लर पहले ही नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.