Move to Jagran APP

निजी उद्योग में 75 प्रतिशत आरक्षण कानून करेगा बेरोजगारी खत्म : सिंह

जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि निजी उद्योगों में प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण का कानून लागू होने से प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या खत्म हो जाएगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह नियम लागू करवा युवाओं से किया गया अपना वायदा पूरा किया है। इससे प्रदेश के युवाओं में खुशी की लहर है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 05:38 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 05:38 PM (IST)
निजी उद्योग में 75 प्रतिशत आरक्षण कानून करेगा बेरोजगारी खत्म : सिंह
निजी उद्योग में 75 प्रतिशत आरक्षण कानून करेगा बेरोजगारी खत्म : सिंह

फोटो संख्या : 15 - जजपा प्रदेशाध्यक्ष ने शाहाबाद पहुंचकर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात संवाद सहयोगी, शाहाबाद : जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि निजी उद्योगों में प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण का कानून लागू होने से प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या खत्म हो जाएगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह नियम लागू करवा युवाओं से किया गया अपना वायदा पूरा किया है। इससे प्रदेश के युवाओं में खुशी की लहर है।

loksabha election banner

उन्होंने यह बात बुधवार को शहीद उधम सिंह स्मारक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि अवैध शराब की बिक्री पर नकेल कसी जाए। अवैध शराब से राजस्व को नुकसान के साथ-साथ आम आदमी के जीवन के लिए खतरा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन और कोविड के बाद प्रदेश के विकास में तेजी होगी और जल्द ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम बनाएंगे। उन्होंने पंजाब व उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में हो रहे चुनाव पर कहा कि जजपा कहीं भी प्रत्यक्ष रूप से चुनाव नहीं लड़ रही है। पार्टी के राष्ट्रीयध्यक्ष के निर्देश पर इन चुनावों के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जजपा का जनाधार बढ़ाने व युवाओं के साथ जोड़ने के लिए पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहे हैं।

शराब बिक्री रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएंगे

शुगरफेड चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला ने भी कहा कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। इस मौके पर जजपा के हलका अध्यक्ष जगबीर मोहड़ी, अमनदीप कंबोज, कुलदीप जखवाला, कुलदीप मुल्तानी, विष्णु भगवान गुप्ता, शहरी प्रधान डा. प्रवीण शर्मा, पूर्व नपा प्रधान हरीश कवातरा, सतिद्र सिंह, रजत शर्मा व गुरमेल सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.