कोरोना से संक्रमित सात मरीज एक ही दिन में ठीक, एक की चंडीगढ़ में मौत
कुरुक्षेत्र कोरोना से सेक्टर-7 निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोरोना से सेक्टर-7 निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। चंडीगढ़ पीजीआइ में मौत होने के बाद उनका संस्कार चंडीगढ़ प्रशासन ने कराया है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना होने की पुष्टि नहीं की, लेकिन चंडीगढ़ में ही उनके संस्कार को कोरोना से जोड़कर देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि की है। वहीं जिले में शनिवार को एलएनजेपी अस्पताल के प्रसूति विभाग की एक स्टाफ नर्स समेत कोरोना के 33 नए केस सामने आए हैं, जबकि सात को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इनके सैंपल आए पॉजिटिव
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने शनिवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 33 नए केस सामने आए हैं, जिनमें सेक्टर दो से 45 वर्षीय महिला, बाहरी मोहल्ला से 18 वर्षीय युवक, हर गोबिदनगर से 52 वर्षीय व्यक्ति, 7बी कालोनी से 42 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय व्यक्ति, करनाल के एक पुलिस स्टेशन से 31 वर्षीय व्यक्ति, शंकर कालोनी से 37 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन से 36 वर्षीय व्यक्ति व 48 वर्षीय व्यक्ति, शाहाबाद से 21 वर्षीय युवक, पिहोवा से 26 वर्षीय युवक, मुल्तानी कालोनी पिहोवा से 19 वर्षीय युवती व 38 वर्षीय महिला, भारत नगर से 17 वर्षीय युवक, गुरुनानक कालोनी पिहोवा से 34 वर्षीय महिला व 36 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के गांव बीबीपुर से 38 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के वार्ड 2 से 24 वर्षीय युवती, आजाद नगर से 30 वर्षीय व्यक्ति, बजीदपुर से 30 वर्षीय व्यक्ति, धूलगढ़ से 70 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 13 से 59 वर्षीय व्यक्ति, गांधीनगर से 30 वर्षीय महिला, कमोदा से 31 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मण कालोनी से 32 वर्षीय महिला, वशिष्ठ कालोनी से 49 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर तीन से 56 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय व्यक्ति, कालीरोणों से 60 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला व 10 वर्षीय बालक, न्यू कालोनी से 67 वर्षीय महिला, वशिष्ठ कालोनी से 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा जलालुदीन माजरा से एक 80 वर्षीय व्यक्ति की आदेश मेडिकल कालेज में मृत्यु हो गई है। ये हुए ठीक
उन्होंने कहा कि जिले से सात मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें उधम सिंह कालोनी से 29 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय युवती, रत्नगढ़ से 1 वर्षीय बच्ची, सुभाष नगर शाहाबाद से 63 वर्षीय व्यक्ति, शीला नगर से 38 वर्षीय महिला, शाहाबाद से 40 वर्षीय महिला, पीजी से 25 वर्षीय युवती शामिल है।
जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2874 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके हैं और 467 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है और 58 को होटल में क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक 24306 सैंपलों में से 23104 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 647 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 379 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 258 एक्टिव केस हैं।